-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Meta Makes A Big Bet 28 Year Old Billionaire Alexander Wang Becomes The Companys New Ai Head
Meta ने किया बड़ा दांव, 28 वर्षीय अरबपति Alexander Wang बने कंपनी के नए AI हेड
- Written By: सिमरन सिंह
AI Evolution: Meta के CEO Mark Zuckerberg ने 28 वर्षीय अरबपति Alexandr Wang को कंपनी का नया Head of AI नियुक्त किया है। Meta ने उनके स्टार्टअप में लगभग 14 अरब डॉलर का निवेश भी किया है।

Alexandr Wang को क्यों किया Meta ने Hire. (सौ. X)
Alexandr Wang Biography: टेक इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है। Meta के CEO Mark Zuckerberg ने 28 वर्षीय अरबपति Alexandr Wang को कंपनी का नया Head of AI नियुक्त किया है। Meta ने उनके स्टार्टअप में लगभग 14 अरब डॉलर (₹1.16 लाख करोड़) का भारी निवेश भी किया है। वांग अब मेटा के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “Superintelligence Labs” को लीड करेंगे, जिसका उद्देश्य मानव जैसी बुद्धिमत्ता वाले एआई सिस्टम तैयार करना है।
एलेक्जेंडर वांग: मेटा के नए AI चीफ
न्यू मैक्सिको के रहने वाले एलेक्जेंडर वांग अब मेटा के Chief Architect और Head of AI Operations के रूप में कंपनी के एआई प्रोग्राम की पूरी दिशा तय कर रहे हैं। मेटा ने उन्हें इस साल ही हायर किया ताकि एआई रिसर्च और डेवलपमेंट को नई रफ्तार दी जा सके। यह नियुक्ति मेटा की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी Google, Microsoft और OpenAI जैसे टेक दिग्गजों को चुनौती देने की तैयारी में है।
19 साल में शुरू किया Scale AI, 20 में बने अरबपति
एलेक्जेंडर वांग ने सिर्फ 19 साल की उम्र में 2016 में Scale AI नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया था। उस समय उन्होंने अपनी पार्टनर लूसी गुओ के साथ सिलिकॉन वैली के एक स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम से शुरुआत की थी। उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए MIT की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी, और आज उनका स्टार्टअप दुनिया का प्रमुख डेटा लेबलिंग और AI ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। Scale AI का वैल्यूएशन अब 14 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है और इसके प्रमुख निवेशकों में Nvidia, Amazon और अब Meta भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Dell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा
ये भी पढ़े: AI की मदद से बनाएं दीवाली की यादें और भी खास, Google Gemini से तस्वीरों में लाएं फेस्टिव चमक
Meta में एआई स्ट्रक्चर का बड़ा बदलाव
ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, मेटा से जुड़ने के बाद वांग ने कंपनी के AI विभाग को चार नए ग्रुप्स में पुनर्गठित किया है। अपने इंटरनल मेमो में उन्होंने लिखा, “Superintelligence आ रही है। हमें इसे हासिल करने के लिए रिसर्च, प्रोडक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बढ़ाना होगा।” उनका उद्देश्य मेटा की दीर्घकालिक एआई रणनीति को और मजबूत बनाना है, ताकि कंपनी भविष्य के AI इकोसिस्टम की लीडर बन सके।
चीन से जड़ें, सिलिकॉन वैली से संबंध
एलेक्जेंडर वांग का परिवार मूल रूप से चीन से है और उनके माता-पिता भौतिक विज्ञानी रहे हैं। बचपन से ही वांग की रुचि गणित और कोडिंग में थी। उन्होंने OpenAI के सैम ऑल्टमैन और अमेरिकी सांसदों से गहरे संबंध बनाए हैं। टेक जगत में अब उन्हें “Meta’s AI Game Changer” कहा जा रहा है एक ऐसा युवा दिमाग जो मेटा को सुपरइंटेलिजेंस के नए युग में ले जा सकता है।
Meta makes a big bet 28 year old billionaire alexander wang becomes the companys new ai head
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMघर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
Jul 29, 2026 | 06:35 PMAIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
Jul 29, 2026 | 06:34 PMशाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:33 PMदिल्ली फतह कर महाराष्ट्र लौटे अभिजीत दिपके, संभाजीनगर पहुंच शिवाजी महाराज और बाबासाहेब के चरणों में नवाया शीश
Jul 29, 2026 | 06:31 PMइंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














