सस्ता नहीं दमदार, 10,200mAh की लंबी बैटरी वाला 5G फोन, Vivo Y600 Pro लॉन्च से पहले ही चर्चा में
Vivo जल्द ही अपना नया 5G डिवाइस Vivo Y600 Pro लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को अगले हफ्ते चीन में पेश करेगी। जिसके बाद ही इसको दुनिया के बाकी हिस्सो में पेश किया जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo Y600 Pro (Source. X)
Budget 5G Smartphone: स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर हलचल मचने वाली है। Vivo जल्द ही अपना नया 5G डिवाइस Vivo Y600 Pro लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को अगले हफ्ते चीन में पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह Vivo Y500 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसे नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन के कई बड़े फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे यूजर्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
कब लॉन्च होगा Vivo Y600 Pro?
वीवो चाइना के वाइस प्रेसिडेंट Huang Tao ने Weibo पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Vivo Y600 Pro को 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 30 अप्रैल से इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। फोन को कई स्टाइलिश कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जिनमें Floating Gold, Bright Moon Black, Vast Blue और Starry Purple शामिल हो सकते हैं।
सबसे बड़ी बैटरी, टेंशन खत्म!
Vivo Y600 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें 10,200mAh की बैटरी मिलेगी, जो अब तक किसी भी Vivo फोन में सबसे बड़ी है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। दावा किया गया है कि यह फोन 80 मिनट से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाएगा। यानी बार-बार चार्जिंग की टेंशन खत्म!
सम्बंधित ख़बरें
घर बैठे प्रोफेशनल लुक, WhatsApp का नया AI फीचर, जानें कैसे बदलें वीडियो कॉल का बैकग्राउंड
1 लाख करोड़ का चिप प्लान, अब नहीं पड़ेगा महंगा मोबाइल, सरकार का बड़ा कदम
AI भी खा गया धोखा, नकली बीमारी ने खोली टेक्नोलॉजी की पोल, कैसे भविष्य के लिए है खतरा
भारत बना टेक एक्सपोर्टर, अब दुनिया खरीदेगी देसी 5G, देश के लिए गर्व की बात
डिस्प्ले और सेफ्टी फीचर्स भी जबरदस्त
यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा। इसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो आई-केयर फीचर्स के साथ आएगा, जिससे आंखों पर कम असर पड़ेगा। साथ ही, फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी जाएगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
ये भी पढ़े: घर बैठे प्रोफेशनल लुक, WhatsApp का नया AI फीचर, जानें कैसे बदलें वीडियो कॉल का बैकग्राउंड
संभावित स्पेसिफिकेशन क्या होंगे?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo Y600 Pro में 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जो स्मूद परफॉर्मेंस देगा। फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो फोटो और वीडियो के शौकीनों के लिए शानदार साबित होगा।
क्यों बन सकता है यह फोन खास?
लंबी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y600 Pro मिडिल क्लास यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान रहते हैं।
