घर बैठे प्रोफेशनल लुक, WhatsApp का नया AI फीचर, जानें कैसे बदलें वीडियो कॉल का बैकग्राउंड

WhatsApp Video Call: WhatsApp ने पिछले साल सितंबर में अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में एक नया और बेहद काम का फीचर जोड़ा था AI-जनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड। जिससे वीडियो कॉल और भी खास बनाया जा सकता है।
WhatsApp New AI FeatureChange Your WhatsApp Video Call Background
WhatsApp Video Call (Source. Meta)
Published on
Updated on

WhatsApp Video Call AI Background: WhatsApp ने पिछले साल सितंबर में अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में एक नया और बेहद काम का फीचर जोड़ा था AI-जनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड। इस फीचर का मकसद यूजर्स के वीडियो कॉल और कैमरा "एक्सपीरियंस" को बेहतर बनाना है। अब आप वीडियो कॉल के दौरान अपने आसपास के माहौल को छिपाकर एकदम प्रोफेशनल लुक पा सकते हैं। यह फीचर ठीक वैसे ही काम करता है जैसे Zoom या Microsoft Teams में कस्टम बैकग्राउंड सेट किया जाता है, लेकिन यहां AI आपकी मदद से खुद बैकग्राउंड तैयार करता है।

क्यों है ये फीचर खास?

यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो घर या बाहर से काम करते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि सामने वाला देखे कि आप कहां बैठे हैं, तो यह फीचर आपके लिए परफेक्ट है। इसके अलावा, यह आसपास के डिस्ट्रैक्शन्स को भी कम करता है और आपकी कॉल को ज्यादा फोकस्ड और प्रोफेशनल बनाता है। WhatsApp ने इसे क्रिएटिव कम्युनिकेशन टूल्स के हिस्से के रूप में पेश किया है, जिसमें फिल्टर्स और थीम्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Android यूजर्स ऐसे बनाएं AI बैकग्राउंड

अगर आप Android यूजर हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • WhatsApp ओपन करें और वीडियो कॉल शुरू करें
  • या किसी इनकमिंग कॉल को जॉइन करके कैमरा ऑन करें
  • अब "Call Effects" बटन पर टैप करें
  • फिर "Backgrounds" ऑप्शन चुनें
  • यहां आप अलग-अलग बैकग्राउंड्स को स्वाइप करके देख सकते हैं
  • अपना खुद का बैकग्राउंड बनाने के लिए “Create with AI” पर क्लिक करें
  • टेक्स्ट बॉक्स में उस इमेज का डिस्क्रिप्शन लिखें जो आप चाहते हैं
  • इमेज बनने के बाद उसे अप्लाई करने के लिए Trick पर टैप करें
  • नया बैकग्राउंड बनाने के लिए Regenerate का इस्तेमाल करें

अगर आप बैकग्राउंड हटाना चाहते हैं, तो Remove Background या सभी इफेक्ट्स हटाने के लिए Remove All Effects पर टैप करें।

iPhone यूजर्स के लिए आसान तरीका

iOS यूजर्स भी इस फीचर का मजा आसानी से ले सकते हैं:

  • अपने iPhone पर WhatsApp खोलें
  • वीडियो कॉल शुरू करें या जॉइन करें
  • कैमरा ऑन करें "Call Effects" पर टैप करें, फिर "Backgrounds" चुनें
  • प्रीसेट बैकग्राउंड्स को स्वाइप करें या "Create with AI" पर क्लिक करके नया बैकग्राउंड बनाएं
  • अपनी पसंद के अनुसार डिस्क्रिप्शन डालें और बैकग्राउंड सेट करें
  • बाकी सभी स्टेप्स Android जैसे ही हैं।

WhatsApp यूजर्स के लिए गेम चेंजर

यह नया AI फीचर उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो सीमित संसाधनों में भी प्रोफेशनल दिखना चाहते हैं। अब बिना महंगे सेटअप के भी आपकी वीडियो कॉल दिखेगी एकदम शानदार। जिससे WhatsApp Video Call का अनुभव और भी खास हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com