- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Will Upgrade Schools On Indo Nepal Border
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर विद्यालयों को अपग्रेड करेगी योगी सरकार
- Written By: अनिल सिंह

File
- अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों एवं बहुउद्देशीय हब के करीब अवस्थित विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड
- ऐसे कुल 16 विद्यालयों को अपग्रेड किए जाने के प्रस्ताव को सीएम योगी ने दी है मंजूरी
- प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government ) अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों एवं बहुउद्देशीय हब के करीब अवस्थित विद्यालयों (Schools) को अपग्रेड (Upgrade) करने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत बहुउद्देशीय हब के करीब स्थित विद्यालयों के साथ ही इंडो-नेपाल बॉर्डर (Indo-Nepal Border) के मुख्य मार्गों पर स्थित विद्यालयों को भी अपग्रेड किया जाएगा। इस तरह के कुल 16 विद्यालयों को अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव है, जिसे सीएम योगी की मंजूरी मिल गई है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के कई प्रस्तावों के लिए तैयार की गई कार्ययोजना को देखने के बाद अपनी सहमति दी है। इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करीब 8.5 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव है। इसी बैठक में सीएम योगी ने 57 जनपदों में अत्याधुनिक सुविधायुक्त मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की शुरुआत करने के निर्देश दिए थे।
छात्रों को मिलेंगी स्मार्ट फैसिलिटीज
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए इस प्रस्ताव के तहत अंतर्राज्यीय मार्ग पर कुल 9 विद्यालयों को अपग्रेड किए जाने की योजना है। इस पर 3.71 करोड़ रुपए के खर्च की संभावना जताई गई है। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मार्ग (इंडो-नेपाल बॉर्डर) पर स्थित 7 विद्यालयों को भी अपग्रेड किए जाने का प्रस्ताव है। इस पर सरकार 4.73 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इन विद्यालयों को इस तरह अपग्रेड किया जाएगा, जिसमें छात्रों को स्मार्ट तरीके से शैक्षिक सामग्री प्राप्त हो सके। इन विद्यालयों में लैंग्वेज लैब के साथ कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, मॉड्यूलर साइंस लैब, रोबोटिक्स एवं मशीन लर्निंग लैब्स, वाईफाई इनेबल्ड कैंपस जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मी तैनात किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग के आवर्तक बजट से इसकी व्यवस्था की जाएगी।
डीएम की देखरेख में होगा निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत प्रस्तावों में कार्ययोजना का भी ब्यौरा है जिसमे क्रियान्वयन प्रक्रिया का जिक्र करते हुए बताया गया है की इस पूरे प्रोजेक्ट में जिलाधिकारी की प्रमुख भूमिका होगी। प्रस्ताव के अनुसार, जिन जनपदों में ऐसे विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा, वहां जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इस योजना का क्रियान्वयन संपन्न होगा एवं जिलाधिकारी इसकी निगरानी भी करेंगे। निर्माण कार्यों के लिए जिलाधिकारी द्वारा शासकीय संस्थाओं का चयन और निगरानी की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता की कमेटी द्वारा जेम पोर्टल से कंप्यूटर, फर्नीचर आदि उपकरणों की खरीद की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
PM बने महीना भर भी नहीं हुआ सड़कों पर उतरी जनता…बालेन शाह के इस फैसले ने बढ़ाई उनकी मुसीबत
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज
नवभारत विशेष: नेपाल चुनाव में भारत की कूटनीतिक परीक्षा
Yogi government will upgrade schools on indo nepal border
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
Apr 29, 2026 | 12:05 AM167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
Apr 28, 2026 | 11:04 PMगौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PMAC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Apr 28, 2026 | 11:00 PM₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM














