- Hindi News »
- State »
- Yogi Government New Initiative Office Soon For The Interests Of The Residents Of Uttar Pradesh Living In Mumbai
योगी सरकार की नई पहल, मुंबई में रह रहे यूपी के निवासियों के हितों के लिए कार्यालय शीघ्र
- Written By: प्रभाकर दुबे

CM Yogi- फाइल फोटो
लखनऊ: देश की औद्योगिक महानगरी मुंबई (Mumbai) में रह रहे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के निवासियों के लिए अब अपने मूल गृह राज्य से जुड़ने का एक और रास्ता खुलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) प्रदेश की राजधानी में एक नए कार्यालय स्थापित करने जा रही है, जिसका उद्देश्य होगा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों को अपने प्रदेश में निवेश करने, उनके हितों की रक्षा और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कार्यालय के माध्यम से उन तमाम उत्तर प्रदेश के निवासियों से जुड़ना संभव होगा जो या तो लंबे समय से मुंबई में नौकरी या व्यवसाय के लिए रह रहे हैं, या वे, जो हर वर्ष रोजगार की तलाश में मुंबई जाते हैं और समय समय पर (या किसी आपदा की स्थिति में) उत्तर प्रदेश वापस आते हैं।
मुंबई में रह रहे हैं यूपी के 50 से 60 लाख लोग
एक अनुमान के अनुसार, मुंबई की 1 करोड़ 84 लाख जनसंख्या में लगभग 50 से 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमे उत्तर प्रदेश से आने वालों की संख्या सर्वाधिक है। मुंबई में ये लंबे समय से रह रहे हैं और समय-समय पर अपने घर उत्तर प्रदेश के अलग जिलों में आते रहते हैं। मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्ट्री या मिल जैसे कई क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश के लोगों का उल्लेखनीय योगदान है। ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां मुंबई के निवासियों के जीवन में इनकी बड़ी भूमिका है। उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश के निवासी मुंबई में उल्लेखनीय कार्य रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी, फिल्म, टेलिविज़न, मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनैन्स, खाद्य प्रसंस्करण आदि उद्योगों में उत्तर प्रदेश के उद्यमियों का बड़ा योगदान है।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, देखें खौफनाक VIDEO
UP में मजदूरों के लिए किफायती आवास नीति… अब सिर्फ 1500 रुपये महीने में मिलेगा अपना घर
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
कानपुर में जूता फैक्ट्री बनी आग का गोला, दमकल के लिए संकरी गलियां बनी रोड़ा, देखते ही देखते खाक हो गए करोड़ों
उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा
इसके साथ, असंगठित क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश के कामगार बड़ी संख्या में मुंबई में काम कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों में कोविड आपदा और लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में इन्हें मुंबई से वापस अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश आना पड़ा था और उस समय योगी सरकार द्वारा एक विशाल योजना के अंतर्गत न केवल इन्हें सकुशल उत्तर प्रदेश लाया गया, बल्कि उन्हे उनके गृह जनपदों तक भी भेजा गया था। प्रस्तावित कार्यालय के माध्यम से मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के निवासियों को उत्तर प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं से अवगत करा कर उन्हे यहां उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उनसे विचार-विमर्श करके उनके लिए यहां एक अनुकूल और आकर्षक बिजनस एनवायरनमेंट भी तैयार किया जाएगा। उन्हें यह बताया जाएगा कि उत्तर प्रदेश में उनके उत्पादों या सेवाओं के लिए एक विशाल बाजार और मांग है, जिसकी वजह से उनके लिए यहां निवेश करना लाभप्रद होगा।
कामगारों के लिए बनाई जाएंगी योजनाएं
अन्य कामगारों के लिए इस प्रस्तावित कार्यालय द्वारा उनके हित की योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे उनके लिए किसी संकट की स्थिति में उप्र आना सुलभ हो और उन्हे यहां उनके अनुभव और क्षमता के अनुरूप काम या रोजगार मिल सके। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भी इसी प्रकार के कदम उठाए जाएंगे जिससे उनके हितों की रक्षा की जा सके और उन्हे नई संभावनाओं से परिचित किया जा सके। यूपी सरकार की इस अभिनव पहल से मुंबई में रह रहे उन लाखों यूपी के निवासियों के हितों की रक्षा तो होगी ही, उन्हें अपने गृह राज्य में निवेश करके यहां से जुड़ने और यहां की समृद्धि में योगदान करने का एक बड़ा मौका भी मिलेगा।
Yogi government new initiative office soon for the interests of the residents of uttar pradesh living in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CIDCO और NAINA की जमीनें वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
Apr 23, 2026 | 07:03 PMMadhya Pradesh: BJP में राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार खत्म, ST–SC आयोग के अध्यक्ष घोषित, जल्द आएगी अगली लिस्ट
Apr 23, 2026 | 06:59 PMAPY का जलवा: अटल पेंशन योजना से जुड़े 9 करोड़ लोग, गारंटीड पेंशन ने जीता भरोसा
Apr 23, 2026 | 06:59 PMहिंद महासागर में अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन: ईरान का तेल टैंकर मैजेस्टिक X जब्त, श्रीलंका के पास हुई कार्रवाई
Apr 23, 2026 | 06:48 PMपूर्व सैनिक और वकील को हथकड़ी पहनाना पड़ा भारी, महाराष्ट्र सरकार देगी मुआवजा, बाॅम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Apr 23, 2026 | 06:44 PMGhaziabad Road Connectivity Project: बदलेगी लोनी की किस्मत; जीडीए का मास्टर प्लान-2031 तैयार
Apr 23, 2026 | 06:44 PMLIVEMI vs CSK Live Score: हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता, चेन्नई पहले बल्लेबाजी करेगी, यहां देखें दोनों की प्लेइंग XI
Apr 23, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM














