-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Bombay High Court Orders Compensation For Illegal Handcuffing Amravati Police
पूर्व सैनिक और वकील को हथकड़ी पहनाना पड़ा भारी, महाराष्ट्र सरकार देगी मुआवजा, बाॅम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
- Written By: आकाश मसने
Amravati Police Handcuff Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अमरावती पुलिस द्वारा एक वकील और पूर्व सैनिक को सार्वजनिक रूप से हथकड़ी पहनाने पर कड़ी फटकार लगाई और मुआवजा देने का आदेश दिया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ (फाइल फोटाे, सोर्स: सोशल मीडिया)
Bombay High Court Nagpur Bench Verdict: बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने नागरिक अधिकारों और व्यक्तिगत गरिमा की रक्षा करते हुए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया है कि वह अमरावती में पुलिस द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किए गए एक वकील और एक पूर्व सैन्य कर्मी को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दे। न्यायमूर्ति उर्मिला फाल्के-जोशी और न्यायमूर्ति निवेदिता मेहता की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि कानून लागू करने वालों का कर्तव्य केवल आरोपियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समुदाय के प्रति मर्यादा बनाए रखना भी है।
क्या था पूरा मामला?
यह घटना अगस्त 2010 की है। याचिकाकर्ता योगेश्वर कावड़े (वकील) और अविनाश दाते (पूर्व सैन्य कर्मी) अपनी कार को नुकसान पहुंचाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने अमरावती जिले के तलेगांव पुलिस थाने गए थे। हालांकि, मामला उस समय पलट गया जब आरोपी ने उनके खिलाफ मारपीट और धमकी देने की जवाबी शिकायत दर्ज करा दी।
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें आधी रात के बाद अवैध रूप से हिरासत में लिया। उन्हें थाने में केवल अंतर्वस्त्रों में बैठने पर मजबूर किया गया, जो मानवीय गरिमा का उल्लंघन है। इतना ही नहीं, अगले दिन पुलिस उन्हें हथकड़ी पहनाकर राज्य परिवहन निगम (ST) की बस से तहसीलदार कार्यालय ले गई। तहसीलदार ने स्थिति देखते ही तुरंत हथकड़ी हटाने के निर्देश दिए और दोनों को जमानत दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
अदालत ने अपने आदेश में महाराष्ट्र पुलिस के आदर्श वाक्य “सद्रक्षणाय खलनिग्रहणाय” (सज्जनों की रक्षा करना और दुर्जनों का नाश करना) का उल्लेख किया। पीठ ने कहा कि ऐसी घटनाओं से आपराधिक न्याय प्रणाली में जनता का विश्वास कमजोर होता है। कोर्ट ने कहा कि हथकड़ी लगाने वाले सहायक पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबलों ने याचिकाकर्ताओं को अनुचित अपमान और शर्मिंदगी झेलने के लिए मजबूर किया, जिसके लिए वे मुआवजे के हकदार हैं।
यह भी पढ़ें:- ‘मालेगांव ब्लास्ट की सच्चाई तक पहुंचना नामुमकिन…’, बाॅम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्यों कही ये बात
अमरावती पुलिस अधीक्षक (SP) ने अदालत को सूचित किया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि, हाईकोर्ट ने माना कि केवल विभागीय कार्रवाई पर्याप्त नहीं है; पीड़ित की प्रतिष्ठा को जो ठेस पहुंची है, उसकी भरपाई मुआवजे के माध्यम से की जानी चाहिए। अदालत ने राज्य सरकार को 8 सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है।
Bombay high court orders compensation for illegal handcuffing amravati police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













