- Hindi News »
- State »
- Yogi Adityanath Announced Strict Action For Crime Against Women
बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण जैसी दुर्गति: सीएम योगी
- Written By: अनिल सिंह

नवभारत ग्राफिक्स
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया
- बेटियों की सुरक्षा डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता: सीएम
- बोले सीएम- बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ज्यादातर महिला शिक्षकों को करेंगे भर्ती
बलिया/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता है। अगर बेटियों की सुरक्षा में किसी ने सेंध लगाने की कोशिश की तो उसकी दुर्गति रावण और कंस जैसी होगी। सीएम योगी ने कहा कि बेटी के प्रति अपने जवाबदही का निर्वहन करते हुए किस रूप में सरकार कार्य कर रही है मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इसका बड़ा उदाहरण है। इस योजना के तहत अगले सत्र से हमारी सरकार 25 हजार रूपए देने जा रही है। यह पैसा छह चरणों में बेटियों के अभिभावकों को दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हमारी सरकार 51 हजार रूपये दे रही है।
सीएम योगी ने शुक्रवार को बांसडीह में विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दीपावली में गैस का एक सिलेंडर फ्री देगी। इससे प्रदेश की माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिलेगी और उनकी आंखों की रोशनी बनी रहेगी। सीएम योगी ने कहा कि 2026 में परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की संख्या बढ़कर एक तिहाई हो जाएगी। इसके लिए हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं।
सीएम योगी ने कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रदेश के पुलिस बल में 20 फीसदी महिला कार्मिकों की भर्ती को सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। आने वाले समय में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी हम ज्यादातर महिला शिक्षकों को भर्ती करने की कार्रवाई को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आई महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आधी आबादी की सुरक्षा और सम्मान पर किसी भी प्रकार की आंच आए बगैर उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के लिए डबल इंजन सरकार लगातार कार्य करती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UP सरकार ने बनाया स्पोर्ट्स ऑफिसर, समारोह में नहीं पहुंचे KKR के उपकप्तान
UP News: रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 26 के साथ 27 मार्च को भी रहेगी छुट्टी; जानें क्या है पूरा आदेश
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
2027 चुनाव से पहले UP में होगा बड़ा फेरबदल, योगी कैबिनेट में तीसरे डिप्टी CM की हो सकती है एंट्री, हलचल तेज
सीएम योगी ने कहा कि आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि आज हर गरीब को आवास, शौचालय, उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन और पांच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि विकास में अब किसी तरह की बाधा नहीं है। विकास की तमाम परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल मार्ग का सबसे अच्छा माध्यम उत्तर प्रदेश में बलिया जिला बनने जा रहा है क्योंकि यह से एक तरफ से गंगा और दूसरी तरफ से सरयू जी से यह जनपद घिरा हुआ है। स्वाभाविक रूप से इसका लाभ आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा।
सीएम योगी ने 129 करोड़ रुपये की 35 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं के महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद वीरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, नीरज शेखर, शकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी समेत भारी संख्या में माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।
Yogi adityanath announced strict action for crime against women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल साक्षरता की जरूरत: मंत्री अदिती तटकरे का बयान
Mar 25, 2026 | 10:11 PMमोनालिसा के छेड़छाड़ आरोपों के बीच सनोज मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- ये मेरा आखिरी वीडियो…
Mar 25, 2026 | 10:09 PMबस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM‘लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए…’, CM योगी ने फिर ली रवि किशन की चुटकी; आप भी देखिए VIDEO
Mar 25, 2026 | 10:03 PMसालों की मेहनत चंद मिनटों में खत्म! इजरायल ने उड़ाया ईरान का इकलौता सबमरीन बेस; ‘अल-अमाना’ फ्यूल स्टेशन तबाह
Mar 25, 2026 | 10:00 PMक्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PMमहाअष्टमी के दिन अवश्य करें इस कथा का पाठ, वरना मां महागौरी की पूजा रह जाएगी अधूरी
Mar 25, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM
हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के पेट्रोल पंपों गाड़ियों की लगी लंबी-लंबी कतारें, क्या खत्म हो गया स्टॉक? VIDEO में देखें पूरी सच्चाई
Mar 25, 2026 | 12:50 PM
‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PM














