- Hindi News »
- State »
- Virar Illegal Buildings On Fake Documents Fir On Land Owner And Builder
विरार में फर्जी दस्तावेज पर अवैध इमारतों का निर्माण, जमीन मालिक व बिल्डर सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज
- Written By: अनिल सिंह

विरार: विरार पूर्व के फूलपाडा इलाके में फर्जी दस्तावेज के आधार पर पांच अवैध इमारतों का निर्माण कर उसे वैध बताकर बिक्री किए जाने के मामले में वसई विरार मनपा अधिकारी की शिकायत पर विरार पुलिस ने जमीन मालिक व बिल्डर सहित तीन लोगों के खिलाफ एमआरटीपी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने घटनास्थल का दौरा किया है। उक्त मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अनिल म्हस्के द्वारा की जा रही है।
दर्ज मामले के अनुसार वसई विरार मनपा के अधिकारी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि पूर्व के फुलपाडा परिसर में सर्वे क्रमांक 86 में बिल्डर्स मिलिंद नारायण मालुसरे, शेखर बापू देसाई व जमीन मालिक रघुनाथ पाटील ने मिलकर मनपा प्रशासन से बगैर अनुमति लिए ही चार और पांच मंजिला इमारत बना दिया है। बिल्डरों ने इन इमारतों में 38 दुकानें और 258 फ्लैट बनाया हैं। यह सभी फ्लैट अवैध होते हुए भी खरीदारों को अंधकार में रखते हुए उसे वैध बताकर बेच दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने जमीन मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ एमआरटीपी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि उक्त बिल्डरों ने सहकार नगर चौधरी वाडी में भी तीन अवैध इमारतों का निर्माण कार्य शुरू किया है। जबकि पिछले साल फर्जी कागजात के आधार पर 150 से ज्यादा अवैध इमारतों का खुलासा हुआ था। इसके बावजूद प्रशासन की आंखें नहीं खुली, और अवैध इमारतों का कार्य धड़ल्ले से जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
कांचनवाड़ी में मनपा की बड़ी कार्रवाई, 24 मीटर सड़क के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान, पक्के-कच्चे निर्माण ढहाए
प्लॉट खरीदने से पहले ये 5 दस्तावेज जरूर जांचें, वरना मेहनत की कमाई में हो सकता है बड़ा नुकसान
नागपुर: छत्रपति चौक पर निजी ट्रैवल्स की ‘दादागिरी’, अवैध बस स्टैंड से लगा रहता है घंटों जाम, प्रशासन मौन
डीपी सड़क विवाद: पैठण रोड-देवलाई डीपी सड़क पर 36 मीटर मार्किंग का विरोध, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
शिवसेना उद्धव गुट के पूर्व नगरसेवक राजकुमार चोरघे ने मनपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनपा के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के बगैर कोई भी बिल्डर शहर में चार-चार मंजिला इमारतें यूं नहीं खड़ी कर सकता है। अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए संबंधित अधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए।
Virar illegal buildings on fake documents fir on land owner and builder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
OPEC और OPEC+ से बाहर निकलेगा UAE, होर्मुज संकट के बीच किया बड़ा ऐलान; तेल राजनीति में मची खलबली
Apr 28, 2026 | 07:26 PMकचरा निपटान परियोजना के चलते उल्हासनगर की दुर्गंध होगी दूर, बदलापुर में महापौर और विधायक ने किया निरीक्षण
Apr 28, 2026 | 07:17 PM‘प्लीज बोलने दो यार मुझे इसकी आदत…’, कोहली को बच्चों के सामने क्यों कहना पड़ा ऐसा?
Apr 28, 2026 | 07:14 PMAfghanistan: कुनार में पाकिस्तान का भीषण हवाई हमला: यूनिवर्सिटी और घरों को बनाया निशाना, 7 की मौत और 75 घायल
Apr 28, 2026 | 07:09 PMBhumi Pednekar Story: भूमि पेडनेकर हुईं डर के मारे कांप, अक्षय कुमार के बाइक प्रैंक ने कर दिया था बुरा हाल
Apr 28, 2026 | 07:09 PMबंगाल चुनाव: ममता बनर्जी को ‘मौत की धमकी’? भाजपा प्रवक्ता के “ठोकाएगा दीदी” वाले बयान पर भड़की TMC
Apr 28, 2026 | 07:09 PMअजनी के बजाय तुमसर रोड से चलाए विदर्भ एक्सप्रेस, अन्यथा भंडारा, गोंदिया जिले के यात्रियों को होंगी भारी परेशान
Apr 28, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM














