- Hindi News »
- Elections »
- Tmc Accuses Bjp Death Threats Mamata Banerjee On Ajay Pal Sharma Post
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी को ‘मौत की धमकी’? भाजपा प्रवक्ता के “ठोकाएगा दीदी” वाले बयान पर भड़की TMC
Bengal Election: टीएमसी ने भाजपा पर ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता के 'ठोकाएगा दीदी' वाले बयान ने बंगाल में सियासी उबाल ला दिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी

ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee Death Threat Allegations: बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच बयानी जंग तेज हो चुकी है। टीएमसी ने भाजपा पर सीएम ममता बनर्जी को मौत की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। टीएमसी की तरफ से यह दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में अपनी ‘गोली मारो और ठोक दो’ वाली संस्कृति लाने की कोशिश में लगी हुई है।
दरअसल, टीएमसी का यह बयान उस घटना की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। जिसमें चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त किए गए पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को चेतावनी दी थी।
भाजपा पर लगाया धमकी देने का आरोप
टीएमसी ने एक्स पर कड़ी टिप्पणी की और कहा कि पहले बलात्कार की धमकियां और अपमानजनक कार्टून के जरिए माहौल बनाया गया, और अब भाजपा ममता बनर्जी के खिलाफ खुलेआम जान से मारने की धमकियों तक पहुंच गई है। टीएमसी ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है और मूक दर्शक बना हुआ है। पार्टी का कहना है कि भाजपा बंगाल में वही माहौल लाना चाहती है, जैसा उत्तर प्रदेश और बिहार में देखने को मिलता है, जहां ‘गोली मारो’ और ‘ठोक दो’ जैसी संस्कृति हावी है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम और सीएम के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
Fuel Saving Appeal vs Reality: कथनी और करनी में बड़ा अंतर, क्या मंत्रियों के तामझाम से बचेगा देश का ईंधन?
MP Cabinet Review: मोहन सरकार का ‘महा-रिव्यू’: मंत्रियों को देना होगा हिसाब, खराब परफॉर्मेंस पर गिरेगी गाज
After rape threats and the circulation of vile, derogatory caricatures, BJP has now stooped to issuing open DEATH THREATS against Smt. @MamataOfficial. BJP’s National Spokesperson @alok_ajay posted on his X handle: “डरायेगा तो ठोकाएगा दीदी @MamataOfficial“, meaning, “If you try… pic.twitter.com/WsJ3e0jwyo — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 28, 2026
लातो के भूत बातो से नहीं मानते- आलोक अजय
टीएमसी ने बीजेपी के प्रवक्ता आलोक अजय की पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘अगर तुम हमें डराने की कोशिश करोगे तो गोली मार दी जाएगी, दीदी।’ पार्टी ने कहा कि यह ममता बनर्जी के प्रति भाजपा का रवैया दिखाता है, जो पश्चिम बंगाल की तीन बार चुनी गई मुख्यमंत्री हैं। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि ‘डरायेगा तो ठोकाएगा दीदी’।
लातो के भूत बातो से नहीं मानते , रिजल्ट आने तक कहीं निपट ना जाये , डरायेगा तो ठोकाएगा दीदी @MamataOfficial https://t.co/wNWMnoDS9J — Dr Ajay Alok (@alok_ajay) April 27, 2026
यह भी पढ़ें: जनता vs ममता: भवानीपुर में नया नैरेटिव सेट! सुवेंदु अधिकारी का बंगाल चुनाव पर बड़ा बयान, बोले- मजबूर कर दिया
आलोक अजय ने टीएमसी के दावों को किया खारिज
भाजपा के प्रवक्ता आलोक अजय ने टीएमसी के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। आलोक अजय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या आपको हिंदी समझ नहीं आती? पीड़ित बनने का नाटक मत कीजिए। ‘गोली मारो और भाग जाओ’ जैसी संस्कृति आपकी है, हमारी नहीं। अपने गुंडों के जरिए लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश बंद कीजिए। पूर्व दिशा में सूरज उगता है, बंगाल और देश के लोगों के लिए और आप लोग विनाश की ओर बढ़ रहे हैं।
Tmc accuses bjp death threats mamata banerjee on ajay pal sharma post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, TPS-4 क्षेत्र में 20 अवैध कब्जे ध्वस्त, तैनात रहा भारी पुलिस बल
May 13, 2026 | 12:40 PMSunny Leone Net Worth: फिल्मों से नहीं, इन 10 बिजनेस से करोड़ों कमाती हैं सनी लियोनी, जानें नेटवर्थ
May 13, 2026 | 12:32 PMअकोला मनपा में हंगामा: पार्षद ने की औरंगजेब की शिवाजी महाराज से तुलना; ‘ई-घंटागाड़ी’ शुल्क पर भी उठे सवाल
May 13, 2026 | 12:32 PMनागपुर यूनिवर्सिटी ने जारी किए लंबित शीतकालीन परीक्षा परिणाम, देरी पर प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण
May 13, 2026 | 12:28 PMतमिलनाडु: फ्लोर टेस्ट में पास हुई TVK, 144 विधायकों ने दिया साथ, 22 ने किया नजरअंदाज! DMK ने नहीं डाला वोट
May 13, 2026 | 12:27 PMMumbai Vegetable Prices: मुंबई में दिखने लगा गर्मी का असर, हरी सब्जियों के दाम पहुंचे आसमान पर
May 13, 2026 | 12:24 PMPrateek Yadav Cause of Death: प्रतीक की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, जिम पार्टनर ने बताया आखिरी वक्त का सच
May 13, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














