- Hindi News »
- State »
- Vada Pav Will Not Be Available On The Streets Of Mumbai As Bmc Action Against Hawkers
मुंबई की सड़कों पर नहीं मिलेगा वड़ापाव, जानें बीएमसी ने क्यों लिया बड़ा फैसला
- Written By: अनिल सिंह

कांदिवली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में अब सड़कों पर वड़ापाव (Vada Pav) नहीं मिलेगा, बीएमसी ने मुंबई की सड़कों से अतिक्रमण पूरी तरह से हटाने का फैसला लिया है। मुंबई के कांदिवली पूर्व के अनेकों इलाकों में फुटपाथ और सड़क पर अवैध फेरीवालों (Hawkers) का कब्जा है। जिसे लेकर अब मनपा (BMC) आर दक्षिण विभाग के सहाय्यक आयुक्त ललित तलेकर एक्शन (Action) मूड़ में आ चुके है। मनपा प्रशासन पिछले 3 दिनों से लगातार अवैध फेरीवालों पर कारवाई कर रही है। व बड़ी मात्रा में सामानों की जब्ती की जा रही है। मनपा सड़क फुटपाथों को हमेशा के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में काम कर रही है।
बीमारी का खतरा
स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहने वाले लोगों का मानना है कि फुटपाथ पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ की जांच कोई नहीं करता क्योंकि फुटपाथ-सड़क किनारे गंदे पानी से गंदगी में नाश्ता, खाना बनाया जाता है। सड़क पर उड़ने वाली धूल मिट्टी उन्हीं खाद्य पदार्थों पर जाकर बैठ जाती है। जिसे खाने से शरीर में फूड पॉइजन फैलने का खतरा बना रहता है। मानसून में इस तरह कि बीमारी का खतरा और भी बढ़ जाता है। ऐसे में मनपा की कारवाई बहुत ही सराहनीय है। तो वहीं मनपा की कारवाई को लेकर फुटपाथ विक्रेताओं में अपने रोजगार को लेकर चिंता बनी हुई है। लेकिन स्थानीय नागरिकों द्वारा फेरीवालों के धंधों का विरोध भी किया जा रहा है।
प्रतिदिन कार्रवाई की जरूरत
सुरेखा मनोज पाटील (स्थानीय पूर्व नगरसेविका) ने बताया, अवैध हॉकर्स की आड़ में गुंडे अपना रोजगार चला रहे है, हर रोज एक नया हॉकर्स की दुकान सड़क पर तैयार हो जाती है। दुकानदारों के लिए 10 बजे तक का टाइम लिमिट है, परन्तु हॉकर्स रात के 2 बजे तक अपनी दुकान सड़क पर चलाते है। जिनकी वजह से अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है, ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। ऐसे में पुलिस और मनपा प्रशासन को प्रतिदिन कार्रवाई करने की जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai में मिस्टिंग मशीनें होंगी बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच BMC के फैसले पर सवाल
Mumbai में प्राकृतिक तालाबों की खोज शुरू, बीएमसी करेगी सर्वे और पुनर्जीवन की तैयारी
BMC Schools में ‘मनाचे श्लोक’ लागू करने का प्रस्ताव, समर्थन और विरोध आमने-सामने
Mumbai में नाले सफाई पर संकट: मीठी नदी की सफाई में देरी से बढ़ी चिंता, बीएमसी की तैयारी पर उठे सवाल
अत्यधिक सराहनीय है कार्रवाई
राजेश शर्मा (व्यापारी) का कहना है कि हम हर तरह के लाइसेंस लेकर अपनी दुकान का टैक्स भरकर अपनी दुकान चलाते हैं। हम लोगों के लिए पुलिस मनपा ने समय बनाया है, लेकिन फुटपाथ सड़क पर फेरीवाले, गुंडों के संरक्षण में बिना सरकार को टैक्स दिए बिना किसी खाद्य लाइसेंस के सामग्री को बेचते हैं, फ्री की लाइट फ्री का पानी का उपयोग करते हैं। जिसका भार आम जनता को चुकाना पड़ता है। ऐसे मनपा की कार्रवाई अत्यधिक सराहनीय है।
जाएं तो जाएं कहां
प्रिंस मिश्रा (हॉकर) मैं मानता हूं कि मनपा की कारवाई सही है, लेकिन हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है, सरकार हमें किसी खाली स्थान पर हॉकर्स जोन बना कर दे, जहां हम भी अपना व्यापार चला सकें।
Vada pav will not be available on the streets of mumbai as bmc action against hawkers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














