- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Misting Machines Shut Bmc Air Pollution Decision
Mumbai में मिस्टिंग मशीनें होंगी बंद, बढ़ते प्रदूषण के बीच BMC के फैसले पर सवाल
Mumbai में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए शुरू की गई मिस्टिंग मशीनों को BMC ने बंद करने का फैसला लिया है। 13 अप्रैल के बाद यह सेवा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी, जिससे नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मिस्ट स्प्रे मशीन (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Misting Machines Shut By BMC: शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सड़कों पर धूल कम करने के लिए इस्तेमाल की जा रही मिस्टिंग मशीनों को अब बंद करने का निर्णय लिया गया है।
बीएमसी ने इन मशीनों को चरणबद्ध तरीके से हटाना शुरू कर दिया है और फिलहाल पूरे शहर में केवल छह मशीनें ही संचालित हैं। अधिकारियों का कहना है कि 13 अप्रैल 2026 के बाद इन्हें भी बंद कर दिया जाएगा, जिसके साथ ही यह सेवा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
बीएमसी ने उठाया कदम
गौरतलब है कि यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब शहर में निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआं और बदलते मौसम के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। इन परिस्थितियों में इस सेवा को बंद करने का फैसला कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune RMC: आवासीय इलाकों में चल रहे आरएमसी प्लांट पर सख्ती की तैयारी, मनपा समिति में प्रस्ताव पेश
Pune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra में थमेगा विकास का पहिया? ठेकेदारों ने दी काम रोकने की चेतावनी, 96,000 करोड़ का भुगतान बकाया
जालना में समृद्धि महामार्ग पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरोपी गिरफ्तार
Mumbai के नागरिकों में देखने को मिल रहा भारी असंतोष
मिस्टिंग मशीनों की शुरुआत वर्ष 2023 के अक्टूबर-नवंबर में की गई थी, जब Mumbai की बिगड़ती हवा को लेकर उच्च स्तर पर चिंता व्यक्त की गई थी। ये मोबाइल यूनिट्स संकरी सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी आसानी से काम कर सकती थी और हवा में मौजूद सूक्ष्म धूल कणों को कम करने में कारगर साबित हुई थी।
खासकर उन क्षेत्रों में इनका प्रभाव अधिक देखा गया, जहां बड़े पैमाने पर निर्माण गतिविधियां चल रही थी। पर्यावरण विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने इस पहल को प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपयोगी माना था। उनके अनुसार, कम लागत में प्रभावी परिणाम देने वाली इस सेवा को अचानक बंद करना उचित नहीं लगता।
बताया जाता है कि एक शिफ्ट में इन मशीनों को चलाने का खर्च करीब 3960 रुपये आता था, जिसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से किफायती समझा जाता था। इसके बावजूद इसे बंद करने के फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai SRA-2 प्रोजेक्ट पर विवाद: 338 एकड़ स्लम रीडेवलपमेंट पर घमासान, गणेश नाईक ने लगाई रोक की मांग
इस निर्णय के बाद नागरिकों में असंतोष देखने को मिल रहा है, लोगों का मानना है कि जब प्रदूषण पहले से ही गंभीर समस्या बना हुआ है, तब इस तरह की पहल को बंद करना स्थिति को और बिगाड़ सकता है। विशेषज्ञों ने भी चेताया है कि ऐसे उपायों में कमी आने से हवा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
Mumbai misting machines shut bmc air pollution decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
Apr 04, 2026 | 03:19 PMPune RMC: आवासीय इलाकों में चल रहे आरएमसी प्लांट पर सख्ती की तैयारी, मनपा समिति में प्रस्ताव पेश
Apr 04, 2026 | 03:18 PMNetflix पर छाई 8 एपिसोड की ये कोर्टरूम ड्रामा, रिलीज होते ही Top 10 में मारी धमाकेदार एंट्री
Apr 04, 2026 | 03:16 PMPune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 | 03:08 PMMaharashtra में थमेगा विकास का पहिया? ठेकेदारों ने दी काम रोकने की चेतावनी, 96,000 करोड़ का भुगतान बकाया
Apr 04, 2026 | 03:06 PMLIVEIPL 2026 DC vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, मुंबई को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता
Apr 04, 2026 | 03:00 PMजालना में समृद्धि महामार्ग पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, पुलिस ने जब्त की स्कॉर्पियो आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 | 02:58 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










