- Hindi News »
- State »
- Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya Did Surprise Inspection Of Village Chaupal Organized In Gram Panchayat Dilia Of Azamgarh
उत्तर प्रदेश: केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ के ग्राम पंचायत डिलिया में आयोजित ग्राम चौपाल का किया औचक निरीक्षण
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज आजमगढ़ जनपद के विकास खण्ड सठियांव की ग्राम पंचायत डिलिया में आयोजित ग्राम चौपाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणो से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और विकास व निर्माण कार्यों की ज़मीनी हकीकत को भी परखा। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से वार्ता की।अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गांवों के लोगों की समस्यायों का ग्राम में ही समाधान किया जाए, ताकि उन्हें तहसील, जिला और राज्य मुख्यालय न जाना पड़े।
निर्देश दिए कि ग्राम चौपाल के आयोजन से पूर्व की मुनादी करायी जाए और व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए।कहा कि चौपाल से दो दिन पूर्व गांव में सफाई अभियान चलाया जाए और जनप्रतिनिधियों को ग्राम चौपाल में अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए । उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गांव में चल रही विकास व निर्माण योजनाओं का निरीक्षण भी किया जाए तथा सोशल सेक्टर की योजनाओं की भी जमीनी हकीकत भी परखी जाए । कहा कि ग्राम व गरीब के विकास व उत्थान हेतु चलाई जा रही योजनाओं को पूरी गतिशीलता के साथ संचालित किया जाए।
ग्राम चौपाल के निरीक्षण में बताया गया कि ग्राम पंचायत डिलिया में वर्ष 2023-24 तक कुल 39 आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवंटित हुए, जिसमें 36 आवास पूर्ण हैं। शेष पर कार्यवाही चल रही है। ग्राम वासियों ने बताया कि कुल – 06 परिवार ऐसे हैं, जिनके पास पक्का मकान नहीं है, सचिव ने इन सभी को चौपाल में ही आवास की पात्रता सूची में दर्ज कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नाविक की जिद ने मथुरा में ली 10 लोगों की जान…6 अब भी लापता, केशी घाट पर अपनों की राह देख रही पथराई आंखें!
SIR in UP: उत्तर प्रदेश में भाजपा के गढ़ में कट गए सबसे ज्यादा 23% वोट, मुस्लिम बहुल सीटों पर कितनी कटौती हुई?
मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना, खौफनाक VIDEO आया सामने
वोटर लिस्ट से 6 करोड़ नाम गायब: कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया? जानिए यूपी-बंगाल में क्यों मची खलबली
मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत 04 कार्य कराये गये हैं। सभी कार्य पूर्ण हो गये हैं। ग्राम वासियों से पूछने पर ग्राम वासियों ने बताया कि मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों को मजदूरी समय से प्राप्त होती है।सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत डिलिया में वृधावस्था पेंशन 83, दिव्यांग पेंशन 24 एवं निराश्रित महिला पेंशन 14 लोगों को प्राप्त हो रही है, जो नये पात्रता की श्रेणी में आये हैं उनका आवेदन कराया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कुल 93 अन्त्योदय एवं कुल 322 पात्र गृहस्थी का कार्ड बना है। ग्राम वासियों ने बताया कि जोगिन्दर पुत्र शिवनाथ का राशन कार्ड नहीं बना है, अशोक कुमार पुत्र तेजू का राशन कार्ड कट गया है। सुरसती पत्नी झुलई के राशन कार्ड में झुलई का नाम नहीं अंकित है। मुराती पत्नी राजकुमार, कवि (9 वर्ष), राधिका (45 वर्ष) का नाम राशनकार्ड में दर्ज नहीं है।ग्राम वासियों ने बताया कि’ डिलिया से पाही जाने वाला चकमार्ग की पैमाइस हो गयी है, मिट्टी डलवाने का कार्य शेष है, इसी प्रकार ‘डिलिया से गूजरपार जाने वाले चकमार्ग पर पैमाइस के बाद मिट्टी पड़ने का कार्य शेष है।
ग्राम वासियों ने बताया कि काली स्थान से धनई के घर तक आर०सी०सी० टूट गयी है, जिससे मार्ग में जलजमाव हो जाता है जो आवागमन में बाधा उतपन्न करता है, इसी प्रकार हरिहर के घर से तमसा नदी तक बनी नाली टूट गयी है जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है, पतिराम के घर से अनूप के घर के पास तालाब तक नहीं है, प्रहलाद के घर से कब्रिस्तान तक खड़न्जा न होने से आवागमन में ग्राम वासियों को समस्या होती है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि ग्राम की सभी सार्वजनिक समस्याओं का निराकरण ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारी, विकास विभाग के अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Uttar pradesh keshav prasad maurya did surprise inspection of village chaupal organized in gram panchayat dilia of azamgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विराट कोहली का ये नागिन डांस जमकर हो रहा वायरल, RR के खिलाफ मुकाबले से पहले का है वीडियो, फुल मस्ती में ‘किंग’
Apr 11, 2026 | 05:00 PMमहाभारत का बड़ा रहस्य: अर्जुन-भीम के होते हुए भी धृष्टद्युम्न क्यों बने पांडवों के सेनापति?
Apr 11, 2026 | 04:59 PMUdaybir Sandhu On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का पिंडा अब साउथ में बनेगा विलेन, उदयबीर संधू को मिला बड़ा मौका
Apr 11, 2026 | 04:43 PMVaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बने
Apr 11, 2026 | 04:39 PMसीजफायर से पहले यूक्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, मलबे में तब्दील हुआ किंडरगार्टन; शांति प्रस्ताव पर उठे सवाल
Apr 11, 2026 | 04:37 PMगड़चिरोली: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी हंगामा; 15 दिन बाद भी सिलेंडर न मिलने पर आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Apr 11, 2026 | 04:35 PMधारणी में फलों के ठेलों के अतिक्रमण से सड़कें जाम; वाहन खड़ा करने पर युवक से मारपीट, प्रशासन की चुप्पी पर रोष
Apr 11, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














