- Hindi News »
- State »
- Unique A City In The Country Where Firecrackers Are Not Burst In Diwali But Kites Are Flown
अनोखा: देश का एक ऐसा शहर जहां दिवाली में पटाखे नहीं छोड़े जाते बल्कि उड़ाते हैं पतंग
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: जहां पुरे भारत में दिवाली का यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है वही हमारे देश में एक ऐसा शहर है जहां दीवाली पर पटाखें नहीं फोड़े जाते बल्कि पतंग उड़ाई जाती है। हम सब जानते है दीवाली का यह त्यौहार 5 दिवसीय होता है। हर एक दिन बहुत विविधता के साथ मनाया जाता है, साथ ही इसका महत्व अधिक होता है।
दिवाली पर पटाखे फोड़ना यह आम बात है लेकिन पतंग उड़ाना यह बात आपने शायद कभी ना सुना हो। लेकिन यह सच है जी हा हमारे देश में एक ऐसा शहर है। जहां गोवर्धन पूजा के दिन पतंग उड़ाई जाती है। चलिए जानते है यह कौनसा शहर है और पतंग उड़ाने के पीछे क्या मान्यता है।
जानें कहां उड़ाई जाती है पतंग
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में दिवाली के अगले दिन यानी गोवर्धन पूजा के दिन पतंग उड़ाई जाती है। वैसे देशभर के अन्य हिस्सों में मकर संक्रांति को पतंग उड़ाई जाती है। हालांकि कई शहरों में अक्षय तृतीया, 15 अगस्त को भी पतंग उड़ाने जाने का रिवाज है, लेकिन लखनऊ और उसके आस-पास का क्षेत्र में दिवाली के दिन पतंग उड़ाता है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
Lucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Justice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
क्या है जमघट
बता दें कि दिवाली के अगले दिन लखनऊ में जमघट नाम का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है। इस जमघट त्यौहार में बहुत इंजॉय किया जाता है और पतंगबाजी की जाती है, यहां लोग बस पतंगबाजी ही नहीं करते हैं, बल्कि इसके कई तरह के कॉम्पिटिशन भी शहर में आयोजित किए जाते हैं। यहां अलग-अलग जगह के लोग पतंग उड़ाते हैं और पेच लड़ाने को लेकर काफी कॉम्पिटिशन होते हैं। यहां गोवर्धन के दिन पतंगबाजी का काफी क्रेज होता है।
पतंगबाजी नवाबों का शौक
सदियों से कहा जाता है कि पतंगबाजी नवाबों का शौक है। कहा जाता है कि नवाबों के दौर में पतंगें दुल्हन की तरह सजाई जाती थीं, जिनमें अक्सर सोने और चांदी के तारों की झलझली बंधी होती थी। ये पतंगे जिसकी छत पर कट कर गिरती थीं। उसके घर उस दिन पुलाव बनता था। लखनऊ में पतंग के टूर्नामेंट भी होते रहे हैं जिसमें बढ़-चढ़कर लोग हिस्सा लेते रहे हैं।
ऐसे में लखनऊ के रहने वाले लोगों को कहना है कि वो इस दिन का लंबे समय से इंतजार करते हैं। जो लोग घर से बाहर रहते हैं, वो भी इस दिन के लिए जरूर आते हैं और पतंगबाजी का मजा लेते हैं। जमघट का यह त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
Unique a city in the country where firecrackers are not burst in diwali but kites are flown
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में 410 बाजार प्लॉट चिन्हित, फिर भी 3 जोन में जमीन नहीं! 52 जगहों पर फैल चुका अवैध बाजारों का कब्जा
Apr 16, 2026 | 01:08 PMराज्यसभा शपथ ग्रहण समारोह: नितिन नवीन और विनोद तावड़े समेत 15 सांसदों ने ली सदस्यता की शपथ, देखें पूरी लिस्ट
Apr 16, 2026 | 01:03 PMBattleground 2 में खेसारी लाल यादव की एंट्री से बढ़ा रोमांच, प्रोमो में दिखी अभिषेक मल्हान संग जबरदस्त नोकझोंक
Apr 16, 2026 | 01:01 PMमिडिल ईस्ट युद्ध का भयंकर असर: Nepal में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, डीजल 234 रुपये पार
Apr 16, 2026 | 01:01 PMVidhan Parishad Election: 12 मई को 9 सीटों के लिए होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया MLC चुनाव का शेड्यूल
Apr 16, 2026 | 12:51 PMमुंबई में मानसून से पहले तैयारी अधूरी, Mithi River सफाई का सिर्फ 6% काम पूरा
Apr 16, 2026 | 12:50 PMमहिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी संभालेंगी कमान, BJP की तरफ से ये नेता रखेंगे अपनी बात, देखें लिस्ट
Apr 16, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














