- Hindi News »
- State »
- Union Minister Gajendra Singh Shekhawat Terms Congress Led Rajasthan Govt Most Corrupt
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार को बताया ‘सबसे भ्रष्ट’
- Written By: किर्तेश ढोबले

जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने मंगलवार को कांग्रेस नीत राजस्थान सरकार ( Congress-led Rajasthan Govt) को “अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार” करार दिया और कहा कि पहली बार राज्य के मंत्री अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। वह कांग्रेस के असंतुष्ट नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) के समर्थन में राजस्थान के मंत्रियों- राजेंद्र गुढ़ा और हेमाराम चौधरी द्वारा सोमवार को जयपुर में एक रैली में दिए गए भाषणों का जिक्र कर रहे थे।
अशोक गहलोत नीत सरकार पर हमला बोलते हुए मंत्रियों ने आरोप लगाया था कि ‘‘कर्नाटक की सरकार का जो 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार का मामला था, हमारी सरकार उससे पार जा रही है।” शेखावत यहां रोजगार मेला की पांचवीं श्रृंखला में नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने आए थे।
Union minister Gajendra Singh Shekhawat terms Congress-led Rajasthan govt "most corrupt", says it is for first time that ministers are accusing their own govt of indulging in corrupt practices — Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2023
उन्होंने आरोप लगाया, ”पहली बार ऐसा हुआ है कि मंत्री अपने कैबिनेट सहयोगियों पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।” शेखावत ने राहत के नाम पर भीषण गर्मी में लोगों को कतार में खड़ा करने को लेकर राज्य सरकार के महंगाई राहत शिविरों पर भी निशाना साधा।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में शराब दुकान से परेशान मंत्री, दूकान हटाने कलेक्टर को ओएसडी ने लिखा पत्र, अब तक नहीं हुई सुनवाई
Jalna में कांग्रेस की पकड़ ढीली, दल-बदल से कमजोर होता संगठन; भाजपा को फायदा
सुनेत्रा को जीताने सुप्रिया ने बढ़ाया हाथ, कांग्रेस से कर दी बड़ी अपील, कहा- दादा के लिए छोड़ दें बारामती सीट
खरगे के ‘जहरीला सांप’ वाले बयान पर नितिन नबीन का पलटवार, क्या चुनाव में असर दिखाएगी जुबानी जंग की कड़वाहट
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने आरोप लगाया कि राजस्थान में ईंधन की कीमतें सबसे अधिक हैं और पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें पड़ोसी राज्यों की तुलना में 10 रुपये अधिक हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार साल में, गहलोत सरकार ने लोगों से 30,000 करोड़ रुपये ‘‘लूट लिए” और अब उनमें से कुछ पैसा राहत के नाम पर लोगों को लौटाया जा रहा है। शेखावत ने राज्य के युवाओं को नौकरी देने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
Union minister gajendra singh shekhawat terms congress led rajasthan govt most corrupt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














