Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंधाधुंध भागते ट्रक ने बरसाया कहर, तीन वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, पुलिस निरीक्षक समेत 4 घायल

गोंदिया जिले में लोगों से बचकर दुर्घटनास्थल से भाग रहे एक ट्रक चालक ने कई व्यक्तियों को कुचल दिया। इसके कारण ट्रक पुलिस जीप से टकरा गया, जिससे 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक पुलिस निरीक्षक सहित चार लोग घायल हो गए।

  • By navabharat
Updated On: May 22, 2024 | 08:29 PM

क्षतिग्रस्त वाहन

Follow Us
Close
Follow Us:

गोंदिया: शहर में 22 मई को अचानक फिल्मी स्टाईल में अंधाधुंध भागते एक ट्रेन ने बड़ा कहर बरसा दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एसटी बस, फिर ट्रक और पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पुलिस वाहन हिचकोले खाकर हवा में उछलते हुए पलट गया। जिससे स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े और उनके साथ पुलिस वाहन को चला रहा पुलिस चालक घायल हो गया। जबकि वहीं अन्य दो युवकों के घायल होने के साथ ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। फिल्मी स्टाईल में अंधाधुंध ट्रक को भगाते ट्रक चालक ने एक के बाद एक टक्कर को अंजाम देने के बाद गोंदिया शहर के बाईपास पर वाहन को रोका और फिर तेजी से भाग निकला। अब पुलिस अज्ञात ट्रक चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

इस तरह से दिया दुर्घटना को अंजाम

उल्लेखनीय है कि 22 मई को बेकाबू आयशर ट्रक ने तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हुए शहर के रिंग रोड पर पहले एसटी बस क्र. एमएच 12- एन 8432 को पीछे से टक्कर मार दी। फिर एक ट्रक और फिर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज रफ्तार में था कि पुलिस वाहन हवा में उड़ गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस वाहन कुचल गया और पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े और चालक सहित दो अन्य युवक घायल हो गए। यह घटना 22 मई को सुबह करीब 11 बजे की है। मृत युवक का नाम चंद्रपुर निवासी साहिल कुलमेते बताया गया है। पुलिस निरीक्षक लबडे और मुरलीधर पांडे को बजाज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य घायल चंद्रपुर निवासी पीयूष टेंभुर्णे और वड़सा निवासी आकाश गावतुरे को इलाज के लिए सहयोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के सही कारण की जांच कर रही है कि क्या ट्रक चालक नशे में था या वाहन में खराबी थी।

शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल

गोंदिया शहर की यातायात व्यवस्था पर हमेशा सवाल उठते रहते हैं। रिंग रोड पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है, इसके साथ ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज की घटना से एक बार फिर यातायात विभाग प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

Truck driver crushes vehicles one dead and five injured in gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2024 | 08:29 PM

Topics:  

  • Gondia

सम्बंधित ख़बरें

1

अब नगर पालिका वसूलेगा अधिकारियों से जुर्माना, HC ने सड़क हादसों के लिए ठेकेदार का बताया जिम्मेदार

2

गोंदिया में खनन विभाग की बंपर कमाई, 3 साल में की 350 पर कार्रवाई, करोड़ों का राजस्व वसूले

3

दुर्गा उत्सव के मंडप में जमकर मारपीट, यूबीटी और एनसीपी के भिड़े कार्यकर्ता, CCTV में कैद हुई घटना

4

1 लाख लोगों को मिला सेवा पखवाड़े का लाभ, अभियान में गोंदिया के नाम दर्ज हुई उपलब्धियां

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.