In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Sp Manish Kalwaniya Took Action Against Ransom On Online Complaint Of Businessman In Sambhajinagar
फिरौती मांगना दबंगों को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया की शिकायत पर SP कलवानिया ने लिया एक्शन
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On:
Sep 26, 2023 | 08:39 PM

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के संभाजीनगर (Sambhajinagar) जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस प्रशासन की जम्मेदारी है और एसपी मनीष कलवानिया (Manish Kalwaniya) उस जिम्मेदारी को निभाते हुए नज़र भी आ रहे हैं। जिले में दबंगों का हौसला बढ़ा हुआ है। कुछ दबंगों ने गंगापुर शहर के एक व्यापारी (Businessman) को डरा धमकाकर एक करोड़ रुपए की फिरौती (Ransom) मांगी थी। फिरौती मांगने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
दरअसल दबंगों की गुंडागर्दी से तंग आकर व्यापारी ने सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा वीडियो अपलोड किया था। जिसपर खुद पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। एसपी कलवानिया ने मामले में खुद एक्शन लिया है। जिसके बाद दबंगों में खलबली मची हुई है।
एसपी मनीष कलवानिया ने पत्रकारों को बताया कि जिले के गंगापुर शहर के व्यापारी प्रताप वसंतराव सांलुके को बीते कुछ दिनों से फिरौती खोर वाल्मिक विठठलराव सिरसाठ, राजेन्द्र पवार निवासी गंगापुर तथा कल्याण वसंतराव सांलुके निवासी औरंगाबाद परेशान कर रहे हैं। तीनों मिली भगत कर किसानों में एग्रो सर्विसेज लि. कंपनी के बारे में गलत बदनामी कारक जानकारी देकर किसानों को भड़काने का काम किया है।
जब व्यापारी ने उनसे संपर्क किया तो वो व्यापारी से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने लगे। व्यापारी ने उन्हें समझाना चाहा और एक लाख रुपये भी दिए लेकिन दबंग बाकी के 99 लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे तब तंग आकर व्यापारी ने सोशल मीडिया पर शिकायत की। फिलहाल आरोपी फरार हैं लेकिन पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
इस कार्रवाई को मनीष कलवानिया- एसपी, सुनील कृष्ण लांजेवार- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रकाश बेले- उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में पीआई सत्यजीत ताईतवाले, पीएसआई दीपक औटे, पदम जाधव, अमोल कांबले, अभिजीत डहाले, मनोज नवले, राहुल वडमारे, तेनसिंह राठोड, संदिप राठोड ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
Sp manish kalwaniya took action against ransom on online complaint of businessman in sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 26, 2023 | 08:39 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
BJP Foundation Day: ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’, अटल का वो अटूट विश्वास; जिसने भाजपा को दी उड़ान
Apr 06, 2026 | 05:50 AMCSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














