Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माढा की लड़ाई में नया ट्विस्ट, शरद पवार ने फडणवीस की डील को किया नाकाम

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 07, 2024 | 02:04 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

भगीरथ भालके का धैर्यशील मोहिते पाटिल को समर्थन

सोलापुर: माढा लोकसभा चुनाव क्षेत्र में हर रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। विठ्ठल सहकारी शुगर मिल के अध्यक्ष अभिजीत पाटिल ने बीजेपी के साथ जाने का निर्णय लिया। जबकि कुछ समय पहले तक वो शरद पवार का समर्थन कर रहे थे। अभिजीत के फैसले के बाद अब मिल के पूर्व अध्यक्ष भगीरथ भालके ने माढा लोकसभा क्षेत्र के एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट के उम्मीदवार धैर्यशील मोहिते पाटिल को अपना समर्थन जारी किया है। इस समर्थन से माढा में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। खबर है कि अभिजीत पाटिल की बीजेपी के साथ डील हो गई है।

बीजेपी के साथ अभिजीत पाटिल की डील
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद 26 अप्रैल तक शरद पवार के साथ रहने वाले अभिजीत पाटिल के विठ्ठल सहकारी शुगर मिल पर जब्ती की कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई के बाद पाटिल ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात की। खबर है कि इस मुलाकात में माढा लोकसभा क्षेत्र में आप हमें मदत किजीए, उधर हम विठ्ठल सहकारी शक्कर मिल के मामले में आपकी सहायता करेंगे, यह प्रस्ताव फडणवीस ने अभिजित पाटिल को दिया। इस प्रस्ताव का स्वीकार करते हुए पाटिल बीजेपी के साथ चले गए।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 144 सीटों पर उतारे कैंडिडेट्स; जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

Kerala Election: केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, नेमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर ठोकेंगे ताल

ओडिशा में हो गया खेला! राज्यसभा चुनाव में इन 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग? बिगड़ा BJD का गणित

Bengal Chunav: बंगाल में BJP पर क्यों भारी पड़ती है TMC? जानिए किस ‘ब्रह्मास्त्र’ से मोदी को मात देती हैं ममता

शरद पवार ने फडणवीस की डील को किया नाकाम
पाटिल की यह हरकत शरद पवार गुट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा था, लेकिन, उसके कुछ दिन बाद ही पवार गुट ने माढ़ा से विठ्ठल सहकारी शुगर मिल के पूर्व अध्यक्ष को एनसीपी में शामिल कर फडणवीस की चाल का करारा जवाब दिया है। इस चाल से माढा में राजनीतिक माहौल में धैर्यशील मोहिते पाटिल की जीत पर चर्चाएं होने लगी है।

इससे पहले, सोमवार 6 मई को भालके ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इस बैठक में समर्थकों द्वारा धैर्यशील मोहिते पाटिल को समर्थन देने की बात कार्यकर्ताओं द्वारा रखी गई। इसके चलते भालके ने सोमवार को ही अपना समर्थन पत्र जारी कर धैर्यशील पाटिल को जिताने के लिए लोगों से अपील की है।

Sharad pawar on deal of fadnavis in madha for dhairyasheel mohite patil solapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2024 | 02:04 PM

Topics:  

  • BJP
  • Madha
  • NCP
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.