महायुति में खींचतान उजागर, 2029 चुनाव पर सस्पेंस, गठबंधन पर सवाल; मंत्री के बयान से हलचल
Maharashtra 2029 Assembly Election: महाराष्ट्र में महायुति के भीतर खींचतान के संकेत। मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि 2029 में शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़ सकते हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
महाराष्ट्र राजनीति, महायुति विवाद, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Maharashtra Politics: महायुति सरकार में शामिल बीजेपी व शिंदे सेना भले ही अन्दरूनी कलह से इनकार करती रही हो, लेकिन युति के अंदर वर्चस्व की लड़ाई जारी है। शिंदे सेना के मंत्री संजय शिरसाट ने एक बड़ा राजनीतिक बम फोड़ते हुए कहा है कि साल 2029 के विधानसभा चुनाव शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और बीजेपी अलग-अलग लड़ सकती है।
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के मुखपत्र में यह दावा किया गया है कि बीजेपी अब अपने सहयोगी दलों को छोड़ अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। शिरसाट ने यूबीटी के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून के मुताबिक हर राजनीतिक दल को अपना संगठन मजबूत करने और अपने हिसाब से चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार है।
उन्होंने दो ट्रक लहजे में कहा कि आज जो पार्टियां गठबंधन में हैं, उसका मतलब यह नहीं है कि हम आगे अलग-अलग चुनाव नहीं लड़ सकते। अगर बीजेपी 2029 का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला करती है, तो हमारे लिए भी यह विकल्प खुला रहेगा। शिरसाट ने कहा कि हाल के निकाय चुनावों में भी सीटों के बंटवारे पर सहमति न होने के बाद हम कुछ जगहों पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
फीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन
यूबीटी के मुखपत्र में दावा, बीजेपी की गाड़ी फुल
यूबीटी ने अपने मुखपत्र में दावा किया है कि बीजेपी की गाड़ी फुल हो गई है। अब इसमें जगह नहीं है। ऐसे में बीजेपी अपनी सहयोगी दल शिंदे शिवसेना व सुनेत्रा पवार की राकां को छोड़ अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। यूबीटी का यह भी दावा है कि शिंद सेना के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
राजनीति में कोई बॉन्ड व अग्रीमेंट नहीं होता
शिरसाट ने कहा कि राजनीति में कोई बॉन्ड एग्रीमेंट नहीं होता, जिसके तहत हम एक नाथ चुनाव लड़ने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को अपनी ताकत बढ़ाने का हक है। जहां बीजेपी अपना विस्तार कर रही है। हमारी शिंदे सेना भी पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम कर रही है। हर पार्टी करे अपने हिसाब नो फैसले लेने कर पूरा अधिकार है।
साथ मिल कर लड़ेंगे चुनाव : फडणवीस
शिरसाट कर वह बयान ऐसे समय में आया है वह हाल ही में एक एक मराठी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा और उनके गठबंधन (महायुति) ने 2029 के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2029 का चुनाव हमलोग शिवसेना (शिंदे गुट और राकां (सुनेत्रा पवार गुट के साथ मिल कर लड़ेंगे, फडणवीस के इस दावे के बावजूद शिरसाट का बयान दर्शाता है कि कई मुद्दों को लेकर भाजपा शिंदे सेना के बीच अनबन चल रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र मौसम पूर्वानुमान, आज विदर्भ में बेमौसम बारिश का अलर्ट, राज्यभर में जारी रहेगी हीटवेव
हाल ही में सातारा जिला परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के दौरान भी दोनों दलों के बीच काफी संघर्ष हुआ था। सूत्रों के मुताबिक शिंदे सेना को लग रहा है कि बड़े दल होने के कारण बीजेपी हमलोग पर डोमिनेट करना चाहती है हालांकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अन्दुरुनी तौर पर अपने मंत्रियों व पदाधिकारियों को बीजेपी के सामने न झुकने का निर्देश दिया है। यही वजह है कि शिरसाट ने अकेले चुनाव लड़ने का बयान देकर साफ किया है कि अगर बीजेपी को हमारी जरुरत नहीं है तो हम भी अपने दम पर चुनाव लड़ने की ताकत रखते हैं।
