- Hindi News »
- State »
- Sanjay Raut Campaigning In Belagavi On Instructions From Congress To Cut Bjps Vote Devendra Fadnavis
संजय राउत बेलगावी में भाजपा का वोट काटने के लिए कांग्रेस के निर्देश पर प्रचार कर रहे: देवेंद्र फडणवीस
- Written By: काजल चोपड़े

संजय राउत-देवेंद्र फड़नवीस (फाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) भारतीय जनता पार्टी (BJP) का वोट काटने के लिए कांग्रेस के निर्देश पर कर्नाटक के बेलगावी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
फडणवीस बेलगावी जिले में संवाददाताओं से बात कर रहे थे, जहां मराठी भाषी लोगों की अच्छी खासी आबादी है और दशकों से दो पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवाद का कारण रहा है। यह विवाद 1960 के दशक में भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद शुरू हुआ। महाराष्ट्र बेलगावी (पूर्व नाम बेलगाम) पर दावा करता है जो भाषाई आधार पर स्वतंत्रता के समय ‘बॉम्बे प्रेसीडेंसी’ का हिस्सा था।
फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावा किया, ‘‘अगर राउत कांग्रेस के बिचौलिए की तरह काम करना बंद कर देते हैं, तो मैं यहां नहीं आऊंगा…लेकिन वह भाजपा का वोट काटने के लिए कांग्रेस के निर्देश पर यहां आए हैं।” भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राउत की पार्टी और कांग्रेस राजनीतिक सहयोगी हैं, इसलिए हमें बताने के बजाय उन्हें कांग्रेस नेताओं से बेलगावी में उम्मीदवार नहीं उतारने के लिए कहना चाहिए था। लेकिन वह (राउत) कांग्रेस को यह नहीं बताएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Women Reservation Bill: यह महिला आरक्षण बिल नहीं…राहुल गांधी ने उठाए सवाल; किस बिल को बताया राष्ट्रविरोधी
क्या SC आरक्षण को टुकड़ों में बांट रही है सरकार? नितिन राउत ने अनंत बदर समिति की रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया
नागपुर कांग्रेस में ‘अध्यक्ष’ की रेस तेज! दिल्ली दरबार में 20 अप्रैल को पेश होगी फाइनल लिस्ट, 5 मई को फैसला
पूर्व में कई मौकों पर राउत ने फडणवीस को कर्नाटक के बेलगावी-कारवार इलाकों में मराठी भाषी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) का समर्थन करने की चुनौती दी और भाजपा पर संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में शामिल हैं।
कर्नाटक में, कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल है जो भाजपा सरकार को हटाना चाहती है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे। बुधवार को राउत ने खानपुर से एमईएस उम्मीदवार मुरलीधर पाटिल के प्रचार के लिए बेलगावी में एक रैली को संबोधित किया। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भाजपा के रुख के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘मेरी पार्टी के साथ-साथ मैं भी बेलगावी में रह रहे मराठी भाषी लोगों के पूर्ण समर्थन में हूं।”(एजेंसी)
Sanjay raut campaigning in belagavi on instructions from congress to cut bjps vote devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ED खंगाल रही अशाेक खरात की काली कमाई, नासिक के शरणपुर कस्बे में भोंदूबाबा के ठिकाने छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त
Apr 17, 2026 | 03:12 PMAI में कौन सा राज्य सबसे आगे? रिपोर्ट में खुलासा, यहां के लोग कर रहे ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
Apr 17, 2026 | 03:09 PMKDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Apr 17, 2026 | 03:06 PMभंडारा में संस्कार भारती की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, चंदा मुरकुटे बनीं अध्यक्ष और नीता मलेवार उपाध्यक्ष
Apr 17, 2026 | 03:00 PMबॉडी शेमिंग की शिकार हुईं Patralekhaa, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को जन्म दिया है
Apr 17, 2026 | 03:00 PMटूटने की कगार पर अधूरे सीजफायर! लेबनान से होर्मुज तक गूंज रही युद्ध की आहट, दोनों ओर से लोड हो रहे हथियार
Apr 17, 2026 | 02:59 PMमच्छरों के आतंक से नागरिक बेहाल, नप की फॉगिंग मशीन खा रही धूल और नालियों में जमा गंदगी से बढ़ी बीमारियां
Apr 17, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














