- Hindi News »
- State »
- Rajasthan Kota While Cases Of Student Suicide Are Increasing There Is A Shortage Of Psychologists
कोटा में जहां बढ़ रहे छात्रों की खुदकुशी के मामले, वहीं खल रही मनोवैज्ञानिकों की कमी
- Written By: अक्सा अंसारी

सांकेतिक तस्वीर
कोटा (राजस्थान): कोटा (Kota) में कोचिंग ले रहे छात्रों के बीच आत्महत्या (Suicide) के मामले बढ़ने के बावजूद यहां अपने घरों से दूर विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं (Entrance examinations) की तैयारी कर रहे लगभग 2.50 लाख कोचिंग (Coaching) छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से निपटने के लिए नैदानिक मनोवैज्ञानिकों (Psychologists) की बहुत कमी है। इस साल कोटा के कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत 26 विद्यार्थियों ने खुदकुशी कर ली। यह किसी एक साल में यहां आत्महत्या करने वाले छात्रों की सर्वाधिक संख्या है।
राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में गत सितंबर में एक मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र स्थापित किया गया था। एनएमसीएच में कम से कम पांच नैदानिक मनोवैज्ञानिकों की जरूरत है, लेकिन केवल एक ही तैनात हैं। केंद्र में प्रशिक्षित कर्मियों की भी कमी है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नैदानिक मनोविज्ञान में एम फिल की डिग्री नहीं दिये जाने के कारण यह समस्या और बढ़ गई है। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे विशेषज्ञों के पास दूसरे राज्यों की डिग्री हैं। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर (एमडी) डॉ विनोद कुमार दरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्होंने राज्य के सरकारी संस्थानों में नैदानिक मनोविज्ञान में एम फिल पाठ्यक्रम के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया था और पिछले साल जनवरी में इसे राज्य सरकार को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई और कुशल नैदानिक मनोवैज्ञानिकों के साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र की स्थापना की घोषणा की गई।
डॉ दरिया ने कहा कि मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र (बिना किसी अतिरिक्त बजट के) शुरू किया गया, हालांकि एम फिल पाठ्यक्रम की शुरुआत और नैदानिक मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति अब भी लंबित है। उन्होंने कहा कि कोटा में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले बेहतर संस्थानों के कारण देशभर से माता-पिता अपने बच्चों को यहां पढ़ने के लिए भेजते हैं। इनके अलावा सीकर और जयपुर जैसे स्थानों पर पढ़ाई करने के लिए भी बाहर से बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं। डॉ दरिया के मुताबिक राज्य में नैदानिक मनोवैज्ञानिकों की काफी मांग है। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य का उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों की संख्या को देखते हुए यहां आठ सीट के साथ नैदानिक मनोविज्ञान में एम फिल पाठ्यक्रम शुरू किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पायलट को ‘गलती’ का अहसास! गहलोत का BJP को करारा जवाब, बोले कि मानेसर वाली चूक से अब सतर्क हैं सचिन
पचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
राजस्थान के नीमराना में बड़ा हादसा…निजी कबाड़ गोदाम में धमाके के बाद लगी आग, 4 लोग जिंदा जले
Khatu Shyam Puja: खाटू श्याम के पहली बार दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातें, तभी होंगी मनोकामनाएं पूरी!
सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोटा में मनोविज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ बी एस शेखावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में मनोविज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञ परामर्शदाताओं की कमी को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने नैदानिक मनोवैज्ञानिकों और परामर्शदाताओं की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव टी रविकांत को वॉट्सऐप संदेश भेजकर राज्य में एम फिल पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव की स्थिति के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। निजी क्षेत्र में तीन से चार नैदानिक मनोवैज्ञानिक हैं। इनमें दो कोचिंग संस्थानों में कार्यरत विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
(एजेंसी)
Rajasthan kota while cases of student suicide are increasing there is a shortage of psychologists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
Apr 29, 2026 | 12:05 AM167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
Apr 28, 2026 | 11:04 PMगौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PMAC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Apr 28, 2026 | 11:00 PM₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM














