- Hindi News »
- State »
- Public Opinion On Rajendra Gavit In Palghar Seat Lok Sabha Election 2024
क्या है पालघर कि जनता का मूड, मतदान से पहले जानें किसे मिलेगा जनसमर्थन
- Written By: अनिल सिंह

नीता चौरे@नवभारत
पालघर: 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पालघर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव पांचवें चरण में 20 मई को होगा। जनप्रतिनिधि का काम होता है चुनाव जीतकर आने के बाद अपने क्षेत्र का विकास करना और अपने क्षेत्र की जनता को अच्छे से अच्छी सुविधाएं मुहैया कराना। तो क्या पालघर लोकसभा क्षेत्र में इन पांच सालों में ऐसा विकास हो पाया है ? क्या पालघर कि जनता को वो सारी सुविधाएं मिल पाई है? जो उनका अधिकार था, इन सभी सवालों को लेकर नवभारत ने पालघर की जनता से बात की और उनकी राय जानने की कोशिश की. जिस पर नागरिकों का कहना है कि इन पांच सालों में पालघर जिले की समस्या जस की तस हैं। यहां सालों साल से यह समस्या सुलझ नहीं पाई है।
साफ़ है जनता का विचार
पालघर जिले के नागरिकों का कहना है कि अबकी बार जो जनप्रतिनिधि चुनकर आये वो यहां की समस्याओं को प्राथमिकता देकर इस क्षेत्र की समस्याओं को हल करें। ना कि पहले वाले सांसदों की तरह अपनी राजनीतिक रोटी सेंकें।
सांसद राजेंद्र गावित जिले का विकास करने में फेल
नागेश वर्तक (सामाजिक कार्यकर्ता) का कहना है कि इस बार जो भी इस क्षेत्र में चुनकर आयेंगे। उन्होंने जिले में आरोग्य सुविधाओं से संबंधित समस्याएं, रेल समस्या- जैसे कि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी, जिले में चल रहे सरकारी प्रोजेक्ट में जिन लोगों की जमीने अधिग्रहीत की गयी हैं, उन्हे उसका सही मुआवजा दिलाने आदि जैसे कामों पर लक्ष्य केंद्रित कर इन समस्याओं को हल करने के लिये प्रयास करना चाहिये। आज भी यहां की जनता को स्वास्थ्य संबंधित समस्यांओं से जुझना पड रहा है। यहां सभी सुविधाओं वाला कोई अस्पताल नहीं है। इसलिये हम मानते हैं यहां के सांसद राजेंद्र गावित अपने क्षेत्र का विकास करने में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पालघर में मौत का धमाका: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 की मौत, 3 गंभीर; वाडा इलाके में मचा हड़कंप
आज पटना में उतरेगी महिला ब्रिगेड! सम्राट चौधरी ने बनाया नया प्लान, जनता के बीच विपक्ष को घेरने की तैयारी
‘यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं…’, राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए PM Modi का विपक्ष पर हमला
बेटे का मोह पड़ा भारी! JDU सांसद गिरिधारी यादव की कुर्सी पर संकट; ओम बिरला ने इस वजह से थमाया नोटिस

प्रथमेश प्रभूतोंडलकर (एडवोकेट) का कहना है कि पालघर जिले का निर्माण होकर लगभग 10 साल बीत चुके हैं। आज भी हम आरोग्य सुविधा, आवाजावी की व्यवस्था खासकर रेलवे सुविधा पाने के लिए तरस रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध करा कर देने में हमारे लोकप्रतिनिधी स्पेशल फेल हो चुके हैं। इस बार हम अपना बहुमूल्य वोट देते समय आरोग्य और रेलवे समस्याओं को प्राध्यान देने वाले लोकप्रतिनिधी का विचार करेंगे।

डॉ.किरण सावे (प्राचार्य, सोनोपंत दांडेकर कॉलेज, पालघर) कहते हैं कि पालघर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का विचार करें तो यहां हमें एक ऐसा लोकप्रतिनिधि होना चाहिए जिसे पालघर जिले की विभिन्न समस्याओं की सटीक जानकारी हो। जो सागरी, डोंगरी और नागरी तीन हिस्सों में विभाजित जिले की समस्याओं को हल करने का प्रयास करे। मुंबई से सटे होने के कारण पालघर जिले का भौगोलिक स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण और वैशिष्ट्यपूर्ण है। जिसे ध्यान में रखते हुए एक ऐसा जनप्रतिनिधि होना चाहिए जो जिले के समग्र विकास के लिए और समस्याओं को हल करने के लिए आगे आए।
Public opinion on rajendra gavit in palghar seat lok sabha election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














