- Hindi News »
- State »
- Pm Modi Will Visit Uttar Pradesh Again Before The Elections Will Lay The Foundation Stone Of Ganga Expressway In Shahjahanpur
चुनाव के पहले पीएम मोदी का फिर उत्तर प्रदेश दौरा, शाहजहांपुर में करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास
- Written By: रवि शुक्ला

File Pic
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही यहां एक कार्यक्रम के दौरान मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने के लिये छह लेन वाले गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सिलसिले में बुधवार को यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा, ”उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने के दृष्टिकोण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां का कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है ।”
प्रशासन के सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत 18 दिसंबर को यहां एक जनसभा को संबोधित करने तथा गंगा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास करने के लिए आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिये बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे।
योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां बहुत ही बड़े कार्यक्रम का शिलान्यास करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: 4 मई के बाद इंसाफ होगा, कंगना रनौत ने दी चेतावनी; ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना
UP News: प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
बंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
बंगाल चुनाव: जनसभा में अचानक भावुक हुए PM Modi, एसपीजी को दिए यह निर्देश; जानें क्या थी वजह
उन्होंने कहा कि यह 600 किलोमीटर लंबा तथा छह लेन का है बाद में इसे 8 लेन का किया जाएगा तथा यह मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा इसमें 36 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि मेरठ से लेकर शाहजहांपुर तथा प्रतापगढ़ होते हुए इलाहाबाद तक बनने वाले इस एक्सप्रेस वे के लिए 7386 हेक्टेयर भूमि तथा 518 ग्राम पंचायतों की भूमि ली गई है तथा इसका कार्य भी प्रारंभ होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से हमें औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की योजना के साथ शाहजहांपुर में इसी एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी को विकसित करने की कार्यवाही की गई है। योगी ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास एक ऐतिहासिक क्षण होगा तथा रोजगार सृजन एवं प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की दृष्टि से यह बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।(एजेंसी)
Pm modi will visit uttar pradesh again before the elections will lay the foundation stone of ganga expressway in shahjahanpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














