- Hindi News »
- Elections »
- Kangana Ranaut Murshidabad Roadshow Target Mamata Banerjee Tmc Bengal Assembly Election 2026
बंगाल चुनाव: 4 मई के बाद इंसाफ होगा, कंगना रनौत ने दी चेतावनी; ममता बनर्जी पर जमकर साधा निशाना
Bengal Election: कंगना रनौत ने बंगाल में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि 4 मई के बाद इंसाफ होगा, साथ ही उन्होंने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।
- Written By: सजल रघुवंशी

कंगना रनौत (सोर्स-आईएएनएस)
Kangana Ranaut In West Bengal: मंडी की सांसद कंगना रनौत रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रोड शो में शामिल हुईं। मुर्शिदाबाद जिले में स्थित शहर कंडी में उन्होंने ममता सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कंगना महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर भड़कीं। रोड शो के दौरान कंगना ने विपक्ष को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ममता की मानसिकता महिला विरोधी है।
कंगना ने आगे कहा कि वह अपने दोस्तों और अपने जैसी मानसिकता के लोगों को आगे बढ़ाती हैं लेकिन यह भी एक अलग बात हो सकती है लेकिन उन्होंने पूरे देश की महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा है। पूरे देश की महिलाएं और बेटियां निराश हैं। खासकर बंगाल में उन्होंने बेटियों की स्थिति को त्रासदी में बदल दिया है।
कंगना रनौत ने क्या कहा?
कंगना रनौत ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में हर दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म होते हैं। हर दिन उत्पीड़न होता है। ममता ने ऐलान किया है कि रात 8 बजे के बाद घर से बाहर मत निकलो क्योंकि प्रशासन आपकी देखभाल नहीं कर सकता। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी घुसपैठियों और टीएमसी के गुंडों को बड़ी चेतावनी दी है। अगर आप आत्मसमर्पण करना चाहते हैं तो 29 अप्रैल से पहले किसी भी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर ऐसा कर लें।
सम्बंधित ख़बरें
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
BJP Vehicle Convoy Controversy: काफिला पड़ा महंगा! मोदी की नसीहत भूलने वाले भाजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
सीएम सुवेंदु का बड़ा एक्शन, दीदी की सरकार में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1.69 करोड़ लोग रडार पर
‘जिसे जाना है जाए, मैं अकेले TMC को खड़ी कर लूंगी’, कालीघाट बैठक में ममता का बागी नेताओं को दो-टूक
Raiganj, West Bengal: BJP MP Kangana Ranaut holds a roadshow in Raiganj. She says, “You can see that there is a huge wave of people…” pic.twitter.com/DmXrsHvY0z — IANS (@ians_india) April 19, 2026
चार मई के बाद होगा इंसाफ- कंगना रनौत
कंगना रनौत ने चेतावनी जारी कर कहा, 4 मई के बाद इंसाफ होगा और यहां पर किसी को नहीं बक्शा जाएगा। जिन-जिन लोगों ने मासूम जनता के साथ अन्याय किया है, उन्हें छोड़ेंगे नहीं। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे। चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
महिला आरक्षण बिल पर भी जता चुकी हैं नाराजगी
इससे पहले कंगना सदन में महिला आरक्षण संशोधन बिल के पास न होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि पूरे महिला समाज के लिए इससे दुखद दिन नहीं हो सकता। विपक्ष ने सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी सोच हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और बिल का पास न होना इसका जीवंत उदाहरण है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Kangana ranaut murshidabad roadshow target mamata banerjee tmc bengal assembly election 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
May 16, 2026 | 02:14 PMनागपुर के सरकारी छात्रावासों में खाने की क्वालिटी पर सख्ती, लापरवाही नहीं चलेगी, जिलाधिकारी का निर्देश
May 16, 2026 | 02:12 PMनागपुर में सौंदर्यीकरण या नुकसान? गांधीसागर परियोजना पर उठे सवाल; शहरवासियों में नाराजगी
May 16, 2026 | 02:02 PMAC Sleep Mode: रिमोट का यह खास बटन दबाएं, रातभर में कम होगा आपका भारी-भरकम बिजली का बिल
May 16, 2026 | 02:00 PMबिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल
May 16, 2026 | 01:55 PM‘बॉलीवुड में नया ट्रेंड सेट किया’, Ayushmann Khurrana ने की हेलन की जमकर तारीफ, आशा भोसले का भी किया जिक्र
May 16, 2026 | 01:55 PMAIESL में टेक्निशियन-इंजीनियर्स की हड़ताल से विमान मेंटेनेंस प्रभावित, नागपुर समेत 6 सेंटरों पर असर
May 16, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













