- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 20 April 2026 Horoscope Predictions Business Trends
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Daily Horoscope: दैनिक राशिफल आपके दिन की दिशा और संभावनाओं के बारे में संकेत देता है। 20 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए सतर्क रहने का संदेश लेकर आया है।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today horoscope 20 April 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के प्रभाव से आज कुछ राशियों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है तो कुछ को निजी जीवन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार आज आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। मन में अज्ञात भय और व्यर्थ के तनाव प्रभावी रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। आज आय की तुलना में धन का व्यय अधिक होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आने की संभावना है इसलिए किसी भी बड़े निर्णय को फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा। धैर्य बनाए रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा है। पुराने कष्टों को पीछे छोड़कर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास सफल होगा। किसी विशेष वस्तु की खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 9 मई 2026 को जन्मे बच्चों का ऐसा होगा भविष्य, जानें शिक्षा, करियर और स्वास्थ्य की जानकारी
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: मेष से मीन तक जानें अपनी किस्मत, तुला को तरक्की और मीन को धन लाभ के योग
Birthday Horoscope: 08 मई को जन्में जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आगामी वर्ष
Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: 8 मई 2026 को कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल, जानें अपनी किस्मत के सितारे
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के मन में नई आकांक्षाएं हिलोरें लेंगी। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। हालांकि, आर्थिक स्थिति को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर पीड़ा संभव है। मित्रों का सहयोग आज आपके लिए संजीवनी का काम करेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए सोमवार का दिन शुभ फलदायी है। आपके जरूरी कार्य सार्थक होने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र या नौकरी में वातावरण अत्यंत सुखद रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। हालांकि शत्रुओं की गुप्त गतिविधियों पर नजर रखें और अपनी योजनाओं को साझा करने से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले आज वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी सी बात से बने-बनाए संबंधों में खटास आ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज लाभ के बेहतरीन अवसर सामने आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। जो छात्र परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कड़ी मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलेगा। ध्यान रहे, किसी पर भी अंधा विश्वास करना आज कष्टदायक हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज परिवार के भीतर कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय भावुक होकर न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यवसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी और समाज के विशिष्टजनों का सहयोग आपके काम को आसान बना देगा।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 19-25 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है महासंयोग! जानें किसके घर आएगी खुशहाली
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का ध्यान आज धन लाभ की नई युक्तियों और निवेश की ओर केंद्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए अपनी राय सोच-समझकर रखें। आलस्य का त्याग करें क्योंकि आज नवीन योजनाओं के शुभारंभ के लिए समय अनुकूल है।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज अपने मन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहने के बजाय अपने कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करें। थोड़ा संयमी और धैर्यवान बने रहना ही आज की सफलता की कुंजी है। खान-पान पर संयम रखें ताकि स्वास्थ्य प्रभावित न हो। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए नई सामाजिक व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति के लिए आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आज आय से अधिक धन व्यय होने की संभावना है, विशेषकर किसी नई संपत्ति की खरीद या निवेश पर आप विचार कर सकते हैं। भविष्य की योजनाओं के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का मन आज धार्मिक और पारंपरिक कार्यों में अधिक लगेगा। रोजगार के क्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से कोई सुखद और भाग्यवर्धक समाचार प्राप्त हो सकता है। आत्मबल में वृद्धि होगी और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज राजकीय और प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। प्रियजनों का सानिध्य मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में नई सफलता के आसार नजर आ रहे हैं। आज किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर दिन उत्साहवर्धक रहेगा।
व्यापार भविष्यफल
वैशाख शुक्ल तृतीया को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव के कारण कमोडिटी बाजार में हलचल देखी जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सोना, चांदी, तांबा और पीतल के साथ-साथ कपास के भाव में नरमी का रुख रह सकता है। अनाज मंडी में गेहूं, जौ और चना में मंदी के आसार हैं, जबकि गुड़ और खांड़ के भाव स्थिर रहेंगे। जूटपाट और बारदाना के भाव में तेजी देखी जा सकती है।
आज के भाग्यशाली अंक: 2, 6, 1, 4
Aaj ka rashifal 20 april 2026 horoscope predictions business trends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RR vs GT: कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी
May 09, 2026 | 08:23 PMट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PMमंत्री भुजबल ने लंबित कार्यों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की ,सावरगांव सिंचन योजना को गति देने के निर्देश
May 09, 2026 | 08:13 PMShani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप
May 09, 2026 | 08:11 PMविनेश फोगाट की वापसी पर बढ़ी परेशानी, WFI ने थमाया 15 पन्नों का नोटिस, 26 जून तक खेलने पर लगाई रोक
May 09, 2026 | 08:11 PMसमंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PMतमिलनाडु में ‘विजय राज’ की शुरुआत! कल CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शपथ समारोह
May 09, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














