'महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज...', महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण विधेयक और जातीय जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
Akhilesh Yadav On Women Reservation Bill: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस बिल को महिलाओं के हित में नहीं, बल्कि भाजपा की 'वर्चस्ववादी और सामंती सोच' का हिस्सा बताया। अखिलेश यादव का तर्क है कि जब तक देश में जातीय जनगणना नहीं होती और महिलाओं की सही गिनती सामने नहीं आती, तब तक आरक्षण का आधार ही निराधार रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनगणना और परिसीमन से बचकर पिछड़ी, दलित और अल्पसंख्यक महिलाओं के अधिकारों को छीनने की साजिश कर रही है।
अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा की मंशा केवल वोट हासिल करना है, न कि महिलाओं को वास्तविक नेतृत्व देना। उनके अनुसार, यह बिल आरक्षण देने के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं से उनका हक छीनने के लिए लाया गया एक 'काला दस्तावेज' है।