- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Need Latest Technical Support In Fish Production
मछली उत्पादन में नवीनतम तकनीकी सहायता की है जरूरत
- Written By: दिपक.पांडे

ओमप्रकाश मिश्र
रांची. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana) पर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (National Cooperative Development Corporation) द्वारा मंगलवार (Tuesday) को नगर भवन (Nagar Bhawan), हजारीबाग (Hazaribagh )में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक एन.सी.डी.सी ने बताया कि एन.सी.डी.सी का प्रमुख कार्य सहकारी क्षेत्र हेतु शीर्ष वित्तीय और विकासात्मक संस्थान के रूप में कार्यरत एक मात्र संवैधानिक संगठन है। यह कृषि एवं संबंध क्षेत्रों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सहकारिता को सहयोग करता है।
इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक झास्कोफिश के द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मत्स्य क्षेत्र की नई योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रारंभ की गई है | इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादन एवं उत्पादकता में गुणात्मक अभिवृद्धि मात्स्यिकी प्रबंधन हेतु नवीनतम तकनीकी सहायता एवं आवश्यक आधार रूप संरचनाओं का विकास, आधुनिकरण एवं सुदृढिकरण हेतु सहायता उपलब्ध कराया जाना है।
सम्बंधित ख़बरें
सांसद के घर के पास चली गोलियों! जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े हत्या, रांची में दहशत का माहौल
IPL 2026 से पहले MS Dhoni की मुश्किलें बढ़ी, अब इस मामले में लगा जुर्माना
झारखंड हादसे में सभी ने गंवाई जान, उड़ान के 23 मिनट बाद रडार से हुआ था गायब, खराब मौसम बना कारण!
हाईकोर्ट ने ED अफसरों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब
55 लाभार्थियों का चयन
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में भारत सरकार का अंशदान, राज्य सरकार का अंशदान एवं लाभुक का अंशदान निहित है, जिसमें अनुसुचित जाति, अनुसुचित जन जाति एवं सभी वर्गो के महिला के लिए सरकारी सहायता ईकाई लागत का कुल 60 प्रतिशत एवं अन्य कोटि के लाभुक के लिए ईकाई लागत का 40 प्रतिशत देय है। उक्त योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में हजारीबाग जिले में 16 योजनाओं के अंतर्गत कुल 55 लाभुकों का चयन किया गया है। हजारीबाग जिले के अंतर्गत 17 जलाशय है, जिसका कुल जलक्षेत्र 5139 है और उक्त जलाशयों में 390 केज बैट्री का अधिष्ठापन विभागीय / श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन एवं विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत किया गया है।
क्रय एवं विक्रय किया जा सकेगा
निर्मित केजों में स्थानीय लोगों के द्वारा सघन मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। निदेशक मत्स्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत फिश र्फामर प्रोसेसर आर्गेनाइजेशन बनाया जाना है। उन्होंने बताया इसके अंतर्गत एफ.एफ.पी.ओ. को अन्य योजनाओं के लाभ के साथ-साथ मत्स्य उत्पादकों द्वारा संगठित तरीके से क्रय एवं विक्रय किया जा सकेगा। हजारीबाग उप विकास आयुक्त, द्वारा उपस्थित मत्स्य पालकों को संबोधन के क्रम में बताया गया कि हजारीबाग जिले के मत्स्य कृषक के केजों और तालाबों में सघन मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है, जिससे हजारीबाग जिला मत्स्य पालन/उत्पादन में आत्म निर्भर और कृषकों के आय में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।
80 से 90 मत्स्य कृषक उपस्थित हुये
कार्यक्रम में हजारीबाग एवं कोडरमा जिले के लगभग 80 से 90 मत्स्य कृषक उपस्थित हुये । प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षित लाभुकों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से उप विकास आयुक्त, हजारीबाग, निदेषक मत्स्य, झारखंड, रांची , एम.डी झास्कोफिश-सह-संयुक्त मत्स्य निदेशक, मत्स्य निदेशालय, झारखंड, रांची, क्षेत्रीय निदेशक एन.सी.डी.सी, आर.टी.सी, रांची, जिला मत्स्य पदाधिकारी, हजारीबाग एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी, कोडरमा के द्वारा किया गया।
Need latest technical support in fish production
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मशीनी ताकत के आगे बेबस हुई रफ्तार; ‘लाइटनिंग’ रोबोट ने 50 मिनट में जीती 21 किमी की रेस, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
Apr 22, 2026 | 09:32 PMLSG vs RR: राजस्थान ने सेट किया 160 रन का टारगेट, लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
Apr 22, 2026 | 09:31 PMBalcony Vastu Tips: बालकनी में भूल से भी न रखें ये चीज़ें, वजह जानिए
Apr 22, 2026 | 09:25 PM15 साल की उम्र और वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने महज 2 रन बनाकर रच दिया इतिहास, IPL में किया बड़ा करिश्मा
Apr 22, 2026 | 09:06 PMइस्लामाबाद में फिर सजेगी शांति की मेज; 72 घंटों के भीतर हो सकती है अमेरिका-ईरान की दूसरी वार्ता
Apr 22, 2026 | 09:05 PMशिवसेना का मिशन 22 जिप-225 पंचायत समिति इलेक्शन, हर मंत्री को दी गई 2 जिलों की जिम्मेदारी
Apr 22, 2026 | 09:03 PMभारत में ऑनलाइन गेमिंग पर कसेगा शिकंजा: 1 मई 2026 से लागू होंगे नए नियम, अब हर चाल पर होगी इस अथॉरिटी की नजर
Apr 22, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM














