- Hindi News »
- State »
- Other States »
- It Is A Golden Opportunity To Make The Young Generation Aware Of The Glorious History Of The Amrit Mahotsav Of Independence Gehlot
युवा पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने का स्वर्णिम अवसर है आजादी का अमृत महोत्सव : अशोक गहलोत
- Written By: किर्तेश ढोबले

राजस्थान के CM अशोक गहलोत
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ ( Amrit Mahotsav of Independence) नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने का स्वर्णिम अवसर है।
उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को हमारे ज्ञात-अज्ञात सेनानियों तथा महान नेताओं के योगदान को जानने का अवसर मिलेगा और इससे मिलने वाले संस्कार और प्रेरणा उन्हें नया इतिहास लिखने के लिए प्रेरित करेंगे।
गहलोत बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के आयोजनों के लिए गठित राष्ट्रीय समिति की दूसरी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन को ऎतिहासिक बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ पूर्ण समन्वय रखते हुए अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
निशानेबाज: आगे बढ़ रहा अपना नेशन नई पीढ़ी है बीटा जनरेशन
Year Ender 2025: इस साल दुनिया ने देखा Gen-Z का रूप… जानें किस देश में खुश और कहां सबसे नाराज?
‘हमारे मोबाइल रोक दिए, वहां वोटिंग से पहले…’: EC कतई निष्पक्ष नहीं! कांग्रेस ने भेदभाव के दिए सबूत
26 सेकंड में NDA का मेनिफेस्टो जारी…मुंह दिखाकर कर भागे नेता, गहलोत ने बताया झूठ का पुलिंदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में अहिंसा एवं शांति निदेशालय की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अगर सभी राज्यों में ऐसी पहल की जाए तो समाज से हिंसा, तनाव, अविश्वास जैसी बुराइयों को दूर कर सामाजिक समरसता एवं सौहार्द की भावना को प्रगाढ़ करने में मदद मिलेगी।
गहलोत ने बताया कि प्रदेश में खादी को बढ़ावा देने के लिए खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। युवा पीढ़ी एवं आमजन को गांधी दर्शन से अवगत कराने के लिए गांधी म्यूजियम बनाया जा रहा है। ‘अमृत महोत्सव’ के तहत दांडी मार्च का सफल आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर को स्थायी रूप से यादगार बनाने के लिए जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में पहल की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्रों में सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में देश में भी इस क्षेत्र में और कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोरोना काल में सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी महत्वाकांक्षी योजना लागू की गई है, जिसके माध्यम से हर परिवार को 5 लाख रूपए तक का नि:शुल्क उपचार मिल सकेगा।
गहलोत ने इस अवसर पर देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, मौलाना आजाद सहित महान नेताओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति से परे स्वस्थ भावना के साथ इन कार्यक्रमों का आयोजन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी होगा।(एजेंसी )
It is a golden opportunity to make the young generation aware of the glorious history of the amrit mahotsav of independence gehlot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Tata Motors का ग्लोबल प्लान तैयार, अब दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल होने की तैयारी
Apr 10, 2026 | 05:54 AMAaj Ka Rashifal 10 April: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, क्या आपकी राशि में है धन लाभ?
Apr 10, 2026 | 05:00 AMअब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक
Apr 10, 2026 | 03:42 AMमुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














