- Hindi News »
- Bihar »
- Former Chief Minister Ashok Gehlot Took Aim At The Nda Manifesto
26 सेकंड में NDA का मेनिफेस्टो जारी…मुंह दिखाकर कर भागे नेता, गहलोत ने बताया झूठ का पुलिंदा
Bihar Election: एनडीए के 'संकल्प पत्र 2025' को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा । उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे छोटा और सबसे कमजोर मेनिफेस्टो लॉन्च था।
- Written By: पूजा सिंह

अशोक गहलोत ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर बोला हमला (सौ. सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections 2025: शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपना घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र 2025’ जारी किया। इस घोषणा पत्र में एनडीए ने 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार देने के साथ ही कई बड़े वादे किए। घोषणा पत्र जारी होने के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र की अवधि और विश्वसनीयता पर बड़ा हमला बोला है।
अशोक गहलोत ने कहा कि यह अब तक का सबसे छोटा और सबसे कमजोर मेनिफेस्टो लॉन्च था। सीएम नीतीश कुमार और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को डर था कि मीडिया उनसे सवाल पूछ लेगी, इसलिए वे सिर्फ 26 सेकंड में मेनिफेस्टो जारी कर भाग गए। साथ ही अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया, वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार को कठपुतली कहने से भी गुरेज नहीं किया।
अशोक गहलोत ने बोला हमला
गहलोत ने कहा कि एनडीए का मेनिफेस्टो जारी हुआ, नेता मंच पर आए और कुछ सेकंड में चले गए। मीडिया के कई साथियों ने मुझसे कहा कि अपने जीवन में उन्होंने पहली बार 26 सेकंड की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। अगर नीतीश कुमार और जेपी नड्डा रुक जाते तो पत्रकार उनसे बीते वादों का हिसाब मांग लेते, इसलिए दोनों ने मंच से भागना ही सही समझा। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी तो वैसे भी मीडिया से संवाद नहीं करते।
सम्बंधित ख़बरें
‘लेफ्ट का सूपड़ा साफ और बंगाल में बीजेपी’, चुनावी नतीजों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा?
केरलम में कांग्रेस की सुनामी: 7 साल बाद फिर बना 4 मुख्यमंत्रियों वाला रिकॉर्ड, जानें जीत के 5 बड़े कारण
हिमंता के वो दांव जिससे असम में चारों खाने चित हुआ विपक्ष, जानें BJP की बंपर जीत के 5 बड़े कारण
Assam Result 2026: फिर खिलेगा ‘कमल’ या असम में होगा बड़ा उलटफेर? आने लगे हैं मतगणना के रुझान, पल-पल की अपडेट
आशोक गहलोत के साथ कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘एनडीए का मेनिफेस्टो सिर्फ झूठ का पुलिंदा’
गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी घोषणा पत्र जनता के प्रति जवाबदेही का दस्तावेज होता है, लेकिन एनडीए का यह मेनिफेस्टो सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। 20 साल के काम का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए था, पर उन्होंने फिर से केवल खोखले वादे किए। बिहार के साथ बार-बार वादाखिलाफी की गई है।
सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
गहलोत ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि 50 हजार करोड़ के निवेश की बात करना सिर्फ एक कल्पना है। क्या कोई एमओयू साइन हुआ है? यह आंकड़ा हवा में उछाला गया है ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनडीए का पूरा अभियान झूठ और दिखावे पर आधारित है।
ये भी पढ़ें : बिहार चुनाव के लिए NDA का घोषणा पत्र जारी; सहयोगी दलों के सभी बडे नेता मंच पर मौजूद
गहलोत ने सवाल उठाया कि जब चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, तो आखिर मेनिफेस्टो जारी करने की जिम्मेदारी उन्हें क्यों नहीं दी गई? क्या वह अब ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि जनता के सामने आकर घोषणा पत्र पढ़ सकें?
Former chief minister ashok gehlot took aim at the nda manifesto
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Thalapathy Vijay की इन 7 फिल्मों ने बदली साउथ सिनेमा की दिशा, सिस्टम पर तीखे प्रहार से बने जन नेता
May 04, 2026 | 04:14 PMBaramati By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों से की जश्न न मनाने की अपील
May 04, 2026 | 04:12 PMसुनेत्रा पवार ने रचा नया कीर्तिमान, देश में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़कर बारामती में फहराया परचम
May 04, 2026 | 04:11 PMपश्चिम बंगाल में BJP की जीत से ढाका में खौफ, बांग्लादेशी सांसद ने जताई लाखों घुसपैठियों को वापस भेजने की आशंका
May 04, 2026 | 04:06 PMSambhajinagar में कचरा केंद्र पर हंगामा: काम रुकवाने और धमकी के आरोप में नेताओं पर NC दर्ज
May 04, 2026 | 04:05 PMभवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी, कहा- मेरे वोट लूटे जा रहे हैं, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 04:02 PM2026 के एकदंत संकष्टी चतुर्थी में ध्यान रखें इन बातों का, वरना पड़ेगा भारी! जानिए पूजा विधि
May 04, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM














