- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Haryana Minister Sandeep Singh Is Haunted By The Fear Of Arrest Many Big Revelations Made From The Charge Sheet
हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट से हुए कई खुलासे
- Written By: काजल चोपड़े

चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana Minister) के मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच (Junior Women Coach) ने छेड़खानी (Sexual Harassment Case) करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) ने चार्जशीट दायर (Charge Sheet) की। अब चंडीगढ़ पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चार्जशीट में यह सामने आया है कि मंत्री के चुंगल से भागते समय महिला कोच के सिर में चोट लगी थी।
इतना ही नहीं चार्जशीट सामने आने पर मंत्री संदीप सिंह का जांच में सहयोग ना करने और कई बयान झूठे और परस्पर विरोधी बयान पाए जाने का खुलासा हुआ है। चार्जशीट में पीड़िता ने सीआरपीसी की धारा- 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट को बयान दिए। पीड़िता अपने दिए गए बयान पर कायम है। जूनियर महिला कोच ने बताया कि, मंत्री संदीप सिंह ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसका सिर टेबल से टकराया जिससे उसे चोटें भी आईं थीं।
सम्बंधित ख़बरें
चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, संदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि पीड़िता ने उनसे इंस्टाग्राम पर दो मार्च 2022 और स्नैपचैट पर एक जुलाई 2022 को मिलने के लिए समय मांगा था। वहीं, स्टाफ के अनुसारं, संदीप सिंह ने पीड़िता महिला कोच को ऑफिस टाइम मे ना बुलाकर केबिन के नजदीक बने निजी रूप से मिलने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, इस बात को लेकर संदीप सिंह के विरोधाभासी बयान सामने आए। संदीप सिंह के बयान चार्जशीट में मौजूद तथ्यों से मेल नहीं खा रहे हैं।
सीएफएसएल से प्राप्त रिपोर्ट में कुछ चैट, वॉयस और कॉल रिकार्डिंग सामने आईं। जिससे इस बात का पता चला कि, जूनियर महिला कोच ने इस घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी कुछ लोगों को दी थी। पीड़िता के अनुसार उसकी नियुक्ति में देरी और उसका ट्रांसफर उसके होम डिस्ट्रिक्ट करने के लिए मंत्री ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।
बता दें कि, इस मामले में फंसे मंत्री संदीप सिंह को गिरफ्तारी का डर सत्ता रहा है। इसलिए उन्होंने चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस याचिका पर 13 सितंबर को सुनवाई होगी।
Haryana minister sandeep singh is haunted by the fear of arrest many big revelations made from the charge sheet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMमोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट
Apr 01, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM














