- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Bomb Attack On Chiefs Vehicle In Ranchi Death Of Chief Including Three Year Old Daughter
रांची में मुखिया के वाहन पर बम हमला, तीन साल की बेटी समेत मुखिया की मौत
- Written By: दिपक.पांडे

– ओमप्रकाश मिश्र
रांची : पाकुड़ कोटालपोखर-पाली रोड स्थित पहलवान थान के नजदीक पुल के पास सोमवार (Monday) की देर शाम (Evening) अज्ञात बदमाशों ने मुखिया के चार पहिया वाहन (Four-Wheeler) पर बम से हमला बोल दिया। इससे मुखिया कौशर आलम (Kaushar Alam) और उनकी तीन वर्षीय बेटी (Daughter) जुवाइरा नेहार खातुन (Juwaira Nehar Khatun) की मौत हो गई। जबकि मुखिया की पत्नी नासेमा और चार साल का बेटा जुनेद अहमद बुरी तरह जख्मी हो गए। नासेमा और जुनेद अहमद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बम हमले की इस घटना में वाहन चालक अमीरुल इस्लाम को भी चोट आई है। घटना को अंजाम देकर सभी हमलावर भाग निकले। पाकुड़ जिले के पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, और पुलिस निरीक्षक सुनीत कुमार घटना की सूचना पाते ही घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
25 सेकंड के वीडियो का पाक कनेक्शन! मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम
दिल्ली-मुंबई को थी दहलाने की साजिश, पुलिस ने ISIS और जैश के दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
अमेरिका की ईरान को बड़ी चेतावनी- ‘आज रात होगा अब तक का सबसे बड़ा हमला’, गूंजेंगे बम और मिसाइलें
ईरान के क्लस्टर बम हमले से दहला इजराइल… घातक मिसाइल तकनीक के पीछे इन देशों गहराया शक
बम मारने के बाद चाकू से भी किया वार
ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया स्वजनों के साथ कुसमाफाटक के रास्ते पाकुड़ से अपने घर मानिकापाड़ा जा रहे थे। पुल के पास बदमाश घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने गाड़ी के पास आते ही बमबाजी कर दी। कार में बैठे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वाहन पर से चालक का संतुलन भी बिगड़ गया। गाड़ी रुक गई, तभी वहां पहुंचे एक अपराधी ने मुखिया पर चाकू के कई वार कर दिए। पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उस पर भी हमला किया। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मुखिया और उनकी बेटी की मौत हो गई।
अस्पताल में स्वजनों ने किया हंगामा
स्वजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में चिकित्सकों के देर से पहुंचने पर हंगामा कर मुख्य द्वार पर धरना दे दिया। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। देर रात एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्वजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।
Bomb attack on chiefs vehicle in ranchi death of chief including three year old daughter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Tilak Varma ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने
Apr 21, 2026 | 01:23 PMपुणे में फर्जी ATC NOC पर अवैध निर्माण का आरोप, विमान सुरक्षा पर बड़ा खतरा
Apr 21, 2026 | 01:21 PMबंगाल चुनाव के बाद UP में होगा बड़ा फेरबदल! योगी की टीम में नए नेताओं की एंट्री, कई मंत्रियों का कटेगा पत्ता
Apr 21, 2026 | 01:19 PMअजित पवार विमान हादसा: CID जांच में शामिल हुआ नया एंगल, रोहित पवार की Zero FIR से मचेगा हड़कंप?
Apr 21, 2026 | 01:15 PMयूके इंफ्लुएंसर ने मेघालय को बताया ‘प्यारभरा स्कैम’, वीडियो हुआ वायरल
Apr 21, 2026 | 01:14 PMनागपुर सरकारी अस्पतालों का सच: आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाइयां, बाहर से खरीदने को मजबूर
Apr 21, 2026 | 01:12 PMUS नौसेना ने बीच समंदर ईरानी जहाज टूस्का पर किया कब्जा, दोनों देशों के बीच बढ़ा भारी तनाव
Apr 21, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














