- Hindi News »
- State »
- Nitish Defends Tejashwi To Get Z Plus Security Says On Promise Of 10 Lakh Jobs Will Try
नीतीश ने तेजस्वी को ‘जेड प्लस सुरक्षा’ मिलने का बचाव किया, 10 लाख नौकरी के वादे पर कहा- प्रयास करेंगे
- Written By: शुभम सोनडवले

नीतीश कुमार (फ़ाइल फोटो)
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि इसपर क्यों किसी को आपत्ति होगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस आशय का एक परिपत्र बृहस्पतिवार को जारी किया गया था और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के कमांडो राजद नेता की सुरक्षा में शामिल होंगे। परिपत्र में कहा गया है कि तेजस्वी यादव को ‘‘जेड प्लस” सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय राज्य सुरक्षा समिति द्वारा लिया गया।
कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पिछले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा सत्ता में आने पर युवाओं से 10 लाख नौकरी का वादा किए जाने को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर कहा, “हमलोग इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे। सात निश्चय के तहत हमलोगों ने काम किया। हमलोगों ने 2015-16 में जो तय किया था, उसके अलावा और कई काम किये गये। उसी के दूसरे चरण का काम भी हमलोग कर रहे हैं अधिक से अधिक रोजगार मिले, इसके लिए काम किया जा रहा है।”
तेजस्वी को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने पर भाजपा आपत्ति जतायी जा रही आपत्ति कुमार ने कहा, “उन्हें (भाजपा को) इसका विरोध क्यों करना चाहिए, वह उपमुख्यमंत्री हैं। अनाप-शनाप बोलते रहते हैं (भाजपा वाले) । यह सब बेकार की बातें हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन? अनंत सिंह ने आगे बढ़ाया इस नेता का नाम
जेडीयू में नीतीश का निर्विरोध ‘राज’: क्यों किसी ने नहीं दी चुनौती? जानिए इस चुनाव की पूरी इनसाइड स्टोरी
जेल से बाहर आए ‘बाहुबली’ अनंत सिंह, समर्थकों ने फूलों से लादी गाड़ी; जोश देख बदला मोकामा का सियासी माहौल
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, एक क्लिक में यहां से करें चेक
तेजस्वी को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने के राज्य सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, “बिहार में मैं 12 साल तक उपमुख्यमंत्री रहा लेकिन सरकार को न मुझे बुलेट प्रूफ गाड़ी देने की जरूरत महसूस हुई न जेड प्लस सुरक्षा की।” उन्होंने कहा, “मामूली सुरक्षा के बीच मैंने पोलो रोड स्थित सरकारी आवास से लंबे समय तक जनता की सेवा की।”
सुशील मोदी ने राजद के पूर्व के शासनकाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जिनका राजपाट आते ही जनता सहम जाती है, भला उनको किससे इतना खतरा है कि सुरक्षा बढ़ायी जा रही है।”
जदयू नेता कुमार से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें राजग से बाहर निकलने के बाद वित्तीय सहायता के मामले में केंद्र से असहयोग का डर है, उन्होंने कहा, “केंद्र और राज्य के बीच राजस्व के बंटवारे के संबंध में मानदंड पूर्व से तय हैं। यदि इन मानदंडों के साथ विश्वासघात किया जाता है तो ऐसा करने वालों का पर्दाफाश हो जाएगा और परिणाम भुगतने होंगे।”
यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त को होना है, नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम मंत्रियों को जल्द से जल्द शामिल करना चाहते थे। लेकिन ऐसा लगता है कि हमें 15 तारीख खत्म होने तक इंतजार करना होगा।” (एजेंसी)
Nitish defends tejashwi to get z plus security says on promise of 10 lakh jobs will try
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
750 रुपये के लालच में शुरू हुई करियर की कहानी, ‘लाहौर’ के लिए मिला फारुख शेख को नेशनल अवॉर्ड
Mar 25, 2026 | 06:29 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 मार्च LIVE: ईरान ने गैर-दुश्मन जहाजों को होर्मुज से निकलने की दी अनुमति
Mar 25, 2026 | 06:28 AMCharcoal Face Mask: पिंपल्स से लेकर डल स्किन तक, इस एक नुस्खे में छिपा है खूबसूरती का राज
Mar 25, 2026 | 06:27 AMBirthday Horoscope: 25 मार्च जन्मदिन वालों के लिए बड़ी भविष्यवाणी! जानिए 2026 में कब बरसेगा पैसा और मिलेगा सुख
Mar 25, 2026 | 06:10 AMलाखों की नहीं, करोड़ों की कार भी सुरक्षित नहीं, Rolls-Royce की 102 गाड़ियां रिकॉल, पीछे बैठना पड़ सकता है भारी
Mar 25, 2026 | 05:08 AMसस्ता और स्टाइलिश फोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, Redmi Note 15 SE 5G आ रहा है नए लुक में, जानें लॉन्च डेट
Mar 25, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 25 March: मिथुन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कुंभ वाले रहें सावधान; जानें अपनी राशि का हाल
Mar 25, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PM
‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PM
‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PM
विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM
25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM














