Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन? अनंत सिंह ने आगे बढ़ाया इस नेता का नाम

Anant Singh: बिहार के मोकामा से जदूय विधायक अनंत सिंह सोमवार को पटना के बेउर जेल से रिहार हुए। रिहाई के बाद राज्य की सियासत और अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है।
anant singh and nitish kumar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अनंत सिंह, (सोर्स-X)
Updated on

Anant Singh On Bihar Next CM:  बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक, बाहुबली नेता अनंत सिंह सोमवार को पटना के बेउर जेल से रिहा हुए। आज मंलवार को वह अपने समर्थकों के साथ महारानी स्थान मंदिर में पूजा पाठ करने बड़हिया के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रहा। जगह-जगह पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि बिहार के चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में उनको जेल हुआ था।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी हमको सिर्फ जनता से बात करनी है। जनता से संवाद करना है। नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो दिल्ली ही जा रहे हैं ना। दिल्ली विदेश में थोड़ी न है। हवाई जहाज से जाने में सिर्फ एक घंटा लगता है। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार के मुख्यमंत्री बनें। बिहार में बहुत काम हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव में NDA की जीत

गौरतलब है कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को हुए चुनाव में नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों की जीत हुई। राज्यसभा चुनाव से महज कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को चौंका दिया था। नीतीश कुमार ने कहा था कि वे राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं, इसीलिए वे राज्यसभा जाना चाहते हैं।

नीतीश कुमार का 'समृद्धि यात्रा'

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार में 'समृद्धि यात्रा' के दौरान योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार (24 मार्च) को एक बार फिर निर्विरोध रूप से JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नामांकन वापस लिए जाने का अंतिम वक्त गुजर जाने के बाद उन्हें पार्टी निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

कौन होगा बिहार का अगला सीएम?

वहीं, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की भी राजनीतिक जीवन में औपचारिक तौर पर हाल ही में एंट्री हो चुकी है। वो भी बहुत जल्द ही यात्रा पर निकलने वाले हैं, जहां वे कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों से मुलाकात कर पार्टी की सियासी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। जेडीयू के कुछ नेता निशांत को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा है कि निशांत कुमार को नई सरकार में प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com