- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Birthday Horoscope 25 March 2026 Yearly Prediction Property Career Growth
Birthday Horoscope: 25 मार्च जन्मदिन वालों के लिए बड़ी भविष्यवाणी! जानिए 2026 में कब बरसेगा पैसा और मिलेगा सुख
Birthday Horoscope: जन्मदिन के आधार पर बनाया गया राशिफल व्यक्ति के जीवन में आने वाले बदलावों, करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Today Birthday Prediction: यदि आपका जन्म 25 मार्च को हुआ है तो ज्योतिषीय गणना के अनुसार आने वाला वर्ष आपके लिए मिला-जुला लेकिन उन्नतिदायक साबित होगा। बुधवार 25 मार्च 2026 से शुरू होने वाला आपका नया वर्ष जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं आपकी राशि और ग्रह नक्षत्रों के अनुसार कैसा रहेगा आपका भविष्य।
वर्ष का प्रारंभ
वर्ष के शुरुआती महीनों में आपको अपने भाई-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से किसी अचल संपत्ति या जमीन-जायदाद की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो वह इस समय सफल हो सकती है। आपकी प्रॉपर्टी में वृद्धि के प्रबल योग हैं। साथ ही दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से अधिक प्रगाढ़ होंगे।
वर्ष का मध्य
जैसे ही आप वर्ष के मध्य भाग में प्रवेश करेंगे कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा। आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू कर पाएंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से नई पार्टनरशिप या प्रोजेक्ट्स पर काम करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में भाईयों का परामर्श आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 25 March: मिथुन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कुंभ वाले रहें सावधान; जानें अपनी राशि का हाल
Birthday Horoscope: 24 मार्च वाले आखिर क्यों होते हैं इतने खास? जानें इस साल कब बरसेगा पैसा!
Aaj Ka Rashifal 24 March: कर्क और सिंह राशि पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन; जानें अपनी राशि का हाल
Birthday Horoscope: क्या आपका जन्मदिन 23 मार्च को है? जानिए 2026 में कौन सा बड़ा ग्रह पलटने वाला है किस्मत!
वर्ष का अंत
वर्ष के अंतिम महीनों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय अनिश्चय की स्थिति बन सकती है जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आजीविका के क्षेत्र में अचानक कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं और आपके गुप्त शत्रु इस दौरान प्रबल होकर आपकी राह में मुश्किलें खड़ी करने का प्रयास करेंगे। संयम और धैर्य से काम लेना ही इस समय का सही समाधान होगा।
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के जातकों के लिए आगामी वर्ष कार्यक्षेत्र में जबरदस्त वृद्धि लेकर आएगा। आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 22-28 March: राम नवमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की पलटने वाली है किस्मत!
वृष और तुला राशि
आपके लिए यह वर्ष पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और घर का वातावरण अत्यंत सुखद और उत्सवपूर्ण रहेगा।
मिथुन और कन्या राशि
व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। आपको अपने कर्मचारियों और अधीनस्थ कर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके मुनाफे में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के व्यक्तियों को इस वर्ष शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहना होगा। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए वाद-विवाद से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आजीविका और करियर के मोर्चे पर बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। बेरोजगारों को नई नौकरी और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
धनु और मीन राशि
आपके स्वभाव और रिश्तों में एक अलग ही सौम्यता देखने को मिलेगी। जीवन के प्रति आपका नजरिया सकारात्मक होगा और सामाजिक दायरे में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
मकर और कुंभ राशि
इन राशियों के जातकों को शत्रु पक्ष के प्रति विशेष रूप से सजग और सक्रिय रहना होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें।
Birthday horoscope 25 march 2026 yearly prediction property career growth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव समेत 9 MLC रिटायर, विदाई समारोह में बदले सुर! फडणवीस ने खुलकर की तारीफ, कहा- उद्धव नेता के साथ कलाकार भी
Mar 25, 2026 | 07:35 AMBox Office Collection: ‘धुरंधर 2’ के आगे नहीं चला ‘उस्ताद भगत सिंह’ का स्वैग, जानें छठे दिन का कलेक्शन
Mar 25, 2026 | 07:30 AMविराट कोहली की टीम का बदला मालिक, बिड़ला ग्रुप और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदी RCB, बनी सबसे महंगी फ्रेंचाइजी
Mar 25, 2026 | 07:27 AMनवभारत संपादकीय: BJP व शिंदे सेना के बीच बढ़ता टकराव, गठबंधन की मजबूती पर सवाल
Mar 25, 2026 | 07:24 AMमिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल
Mar 25, 2026 | 07:22 AMआज है नवरात्र का सातवां दिन, ऐसे करें मां कालरात्रि की पूजा भय से मुक्ति, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
Mar 25, 2026 | 07:14 AMनवभारत विशेष: मिसाइलों से कहीं खाक न हो जाएं शेयर बाजार, लेने के देने पड़ सकते हैं
Mar 25, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PM
‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PM
‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PM
विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM
25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM














