- Hindi News »
- State »
- Lucknow Dowry Case Groom Demand Apache Get Splender Bike Bride Suicide
दहेज़ में मनपसंद बाइक ना मिलने पर भड़का दूल्हा, लौट गई बारात, सदमे में दुल्हन ने की आत्महत्या
यह मामला लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है।
- Written By: काजल चोपड़े

लखनऊ: फ़िलहाल देश में शादी का सीजन (Wedding Season) शुरू है। सोशल मीडिया पर आए दिन शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लखनऊ (Lucknow) में दूल्हे (Groom) को मनपसंद स्पोर्ट्स बाइक (Sports Bike) ना मिल पाने के वजह से उसने शादी से मना कर दिया और बारात वापस ले गया। इस बात का सदमा दुल्हन (Bride) बर्दाश्त न कर पाई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह मामला लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। यहां गुरुवार को अमर बहादुर और संध्या की शादी होनी थी। संध्या के पिताजी नहीं थे , इसलिए उसके चाचाजी उसकी शादी करवा रहे थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से दहेज में दूल्हे के द्वारा की गई डिमांड वह पूरी नहीं कर पाएं। दूल्हे ने दुल्हन के चाचाजी से दहेज़ में अपाचे स्पोर्ट्स बाइक की मांग की थी। लेकिन, संध्या के चाचाजी ने दूल्हे को होंडा स्प्लेंडर बाइक दे दी।
सम्बंधित ख़बरें
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
लखनऊ में वर्दी वाली गुंडागर्दी? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
हवा में मचा हड़कंप! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
जयमाल के बाद जब दूल्हे की नजर बाइक पर पड़ी। तब वह गुस्से से आग बबूला हो गया। मनपसंदीदा बाइक ना मिल पाने के वजह से दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। हालांकि लड़की की तरफ से आए लोगों ने काफी देर दूल्हे को मनाया, लेकिन दूल्हे ने एक ना सुनी और मंडप से निकलकर रिश्तेदारों के साथ चला गया। इसके बाद बारात लौट गई।
इतना ही ने शादी में दूल्हे के द्वारा लाए गए जेवर को लेकर लड़की पक्ष ने आपत्ति जताई और नाराजगी जाहिर की। इस बात लेकर भी काफी देर तक कहासुनी चलती है। जयमाला के बाद जब बारात लौट गई तो दुल्हन सदमे में आ गई। इसके बाद दुल्हन ने कमरे में जाकर फांसी के लगाकर आत्महत्या कर ली।
दुल्हन के आत्महत्या की खबर जैसे ही सामने आई तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Lucknow dowry case groom demand apache get splender bike bride suicide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन की AA22xA6 का रहस्यमयी पोस्टर रिलीज, खतरनाक पंजे की झलक ने बढ़ाया सस्पेंस
Apr 07, 2026 | 01:48 PMBhandara : महावितरण का सख्त कदम, बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई; 10 गांवों में जलापूर्ति ठप
Apr 07, 2026 | 01:46 PMचार मैचों के लिए अर्जेंटीना का दौरा करेगी Indian Women’s Hockey Team, जानें क्यों अहम है यह सीरीज?
Apr 07, 2026 | 01:38 PMअपना ब्लाउज फाड़ लो…, केरल कांग्रेस नेता ने दिया शर्मनाक बयान, विरोधियों को फंसाने का दिया अजीबोगरीब नुस्खा
Apr 07, 2026 | 01:38 PMभंडारा में बड़ी कार्रवाई, पोक्सो जांच में खुलासा; नाबालिग मामले में होटल मालिक पर केस
Apr 07, 2026 | 01:35 PMनागपुर: महज चप्पल पहनने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, रामटेक पुलिस ने 2 घंटे में 4 आरोपियों को दबोचा
Apr 07, 2026 | 01:29 PMYRKKH में बड़ा ट्विस्ट, मेहर ने तोड़ा अभिरा का फोन, सबूत मिटते ही बढ़ीं मुश्किलें, क्या अब सामने आएगा सच
Apr 07, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














