In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- State »
- Jharkhand Government Will Also Provide Free Sim Internet Recharge And Pre Loaded Content Facility In Mobile Tab
मोबाइल टैब में सिम, इंटरनेट रिचार्ज और प्री-लोडेड कंटेंट सुविधा भी नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी झारखंड सरकार
- Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On:
Jan 21, 2022 | 09:28 PM

file
-ओमप्रकाश मिश्र
रांची: वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभाग अंतर्गत कुल 136 आवासीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कोविड-19 (Covid-19) के क्रम में आवासीय विद्यालय बंद रहने के कारण घर पर रहकर पठन-पाठन (Study) जारी रखने के लिए मोबाइल टैब (Mobile Tab) उपलब्ध कराने से संबंधित योजना के संबंध में मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि राज्य के अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लगभग 21,000 विद्यार्थियों की शिक्षा न केवल जारी रहेगी, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा टैब के साथ रिचार्ज (Recharge) और सिम (SIM) की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया गया है ताकि रिचार्ज के अभाव में पढ़ाई बाधित न हो। साथ ही सभी महत्वपूर्ण और आवश्यक शिक्षण सामग्री टैब में प्री-लोड की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, SIM Binding नियम टला, जानिए कब से बदलेगा आपके ऐप का इस्तेमाल
फोन चोरी होते ही तुरंत करें ये काम, नहीं तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए सिम ब्लॉक करने का आसान तरीका
IPL 2026 से पहले MS Dhoni की मुश्किलें बढ़ी, अब इस मामले में लगा जुर्माना
1 मार्च से बदलेगा WhatsApp का नियम, अगर सिम नहीं है फोन में, तो बंद हो सकता है अकाउंट
इस योजना की मुख्य बातें
- कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर पठन-पाठन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आवासीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को इस योजना के अंतर्गत मोबाइल टैब (प्री-लोडेड e-content के साथ) और 12 माह के डाटा रिचार्ज के साथ सिम कार्ड (न्यूनतम 2GB प्रतिदिन) उपलब्ध कराया जाएगा।
- विभाग अंतर्गत वर्तमान में संचालित 143 आवासीय विद्यालयों में से 7 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को छोड़कर शेष 136 आवासीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राएं इस योजना से आच्छादित होंगे। 7 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मोबाइल टैब भारत सरकार के स्तर से उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत लगभग 21000 मोबाइल टैब (प्री-लोडेड e-content के साथ), सिम कार्ड और 12 माह के डाटा रिचार्ज के क्रय पर लगभग 26 करोड़ 25 लाख रुपए का व्यय अनुमानित है।
- 12 माह के डाटा रिचार्ज के साथ सिम कार्ड (न्यूनतम 2GB प्रतिदिन) के लिए राशि संबंधित जिला कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर नेटवर्क की उपलब्धता के आधार पर सिम कार्ड (12 माह के डाटा रिचार्ज के साथ) छात्र/छात्राओं को उपलब्ध कराया जाना है।
- मोबाइल टैब (प्री-लोडेड e-content के साथ) का क्रय विहित प्रक्रिया के अनुसार GeM के आयुक्त कार्यालय के स्तर से किया जाएगा।
Jharkhand government will also provide free sim internet recharge and pre loaded content facility in mobile tab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 21, 2022 | 09:28 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
मेरी हत्या की रची साजिश, कथोरे ने गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को दी थी सुपारी, व्यवसायी पनवेलकर का दावा
Apr 07, 2026 | 05:32 PMतेजस्वी सातपुते की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अशोक खरात मामले में ED की भूमिका और CDR लीक पर की बात
Apr 07, 2026 | 05:29 PMPriyanka Chopra ने पूल साइड एंजॉय किया फैमिली वीकेंड, बिकिनी लुक से ज्यादा कच्ची कैरी ने खींचा फैंस का ध्यान
Apr 07, 2026 | 05:26 PMनेट्स में अर्जुन तेंदुलकर की आग उगलती यॉर्कर, चारों खाने चित्त हुए ऋषभ पंत; देखें वीडियो
Apr 07, 2026 | 05:23 PMManipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप
Apr 07, 2026 | 05:09 PMजातिगत जनगणना पर सवाल: OBC के लिए अलग कॉलम की मांग तेज, भंडारा के सामाजिक संगठनों ने जताया भारी असंतोष
Apr 07, 2026 | 05:06 PMAkshay Tritiya 2026: गजकेसरी योग, मेष राशि सहित इन राशियों पर बरसेगा धन, बनेंगे मालामाल
Apr 07, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

“असम को बेच दिया!” राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM














