- Hindi News »
- State »
- Instead Of Defaming The Government Bjp Should Do Politics Of Issues Ashok Gehlot
सरकार को झूठा बदनाम करने के बजाय मुद्दों की राजनीति करे भाजपा : अशोक गहलोत
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोमवार को मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) को नसीहत दी कि वह सरकार को झूठा बदनाम करने के प्रयास छोड़कर मुद्दों की राजनीति करे। उन्होंने कहा कि राजस्थान हमेशा ही पक्ष व विपक्ष के सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए जाना जाता रहा है और भाजपा के मौजूदा नेताओं को भी राजनीति में गलत उदाहरण नहीं पेश करना चाहिए।
संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘‘कोरोना से उपजे विकट हालात में हमारी प्राथमिकता निवेश व लोगों को नौकरियां देने की रही है लेकिन भाजपा ने जो व्यवहार किया वह अच्छा नहीं बल्कि निंदनीय है।” मुद्दा आधारित राजनीतिक पर जोर देते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘क्योंकि मुद्दा वही बनाओ जिससे अंतत: जनहित सधे। अंतत: भला जनता का होना चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य सरकार को झूठा बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
भाजपा नेताओं पर फासीवादी होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। गहलोत ने कहा, ‘‘आपका यह एजेंडा दिल्ली से चलकर आया है… डेढ-दो साल बचे हैं अब तो आप राज्य सरकार को झूठा ही बदनाम करो… इसमें इनकी मास्टरी है। काम कम करते है, मार्केटिंग ज्यादा करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
बंगाल चुनाव: BJP के संकल्प पत्र को अभिषेक बनर्जी ने बताया चिट फंड; कहा- भाजपा के वादों की कोई वेल्यू नहीं
बंगाल चुनाव: BJP आने पर बंद हो जाएगा मछली-अंडा? ममता के आरोपों पर अमित शाह ने मुस्कुराते हुए दिया बड़ा बयान
बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र; रोजगार, महिला सुरक्षा और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा दांव
दिल्ली में सुभाष चंद्र बोस के हॉलोग्राम का अनावरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वतंत्रता के बाद की गई गलतियों को ठीक करने’ के बयान का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि जब प्रधानमंत्री खुद इस तरह की बात करते हैं तो अन्य नेता तो उसी का पालन करेंगे। गहलोत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री खुद बोलते हैं कि डंके की चोट हम कमियां बताएंगे। कमियां बताइए लेकिन उपलब्धियां भी तो गिनाएं। 70 साल में कुछ तो किया होगा आपको यहां पहुंचा दिया …लोकतंत्र को कायम रखकर। कम बात है क्या? 75 साल तक लोकतंत्र कायम रहा चाहे इंदिरा गांधी ने जान दे दी… राजीव गांधी ने जान दी।”
गहलोत ने कहा, ‘‘मैं विपक्ष के तमाम नेताओं कहूंगा कि राजस्थान पर कृपा करें, गलत परंपरा ना डालें। लोकतंत्र है, आप अपनी बात कहें, विचारधारा है, नीतियां हैं, कार्यक्रम हैं, उसके आधार पर राजनीति करें, लोकतंत्र में यही बातें होनी चाहिए।” कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निवास की दीवारों पर भाजपा युवा मोर्चो के नेताओं द्वारा कुछ टिप्पणियां लिखे जाने की घटना की भी मुख्यमंत्री ने निंदा की।(एजेंसी)
Instead of defaming the government bjp should do politics of issues ashok gehlot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Phil Salt के नाम दर्ज हुए एक अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले दुनिया के…
Apr 10, 2026 | 10:18 PMपहली विदेश यात्रा के लिए थाइलैंड बेस्ट है या वियतनाम? जानें कहां बचेगा आपका सबसे ज्यादा पैसा
Apr 10, 2026 | 10:10 PMनीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PMकाशीमीरा इलाके में एसिड टैंकर में धमाका, सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी मजदूर
Apr 10, 2026 | 09:58 PM‘पहले ये 2 शर्तें मानो, तभी होगी…’, इस्लामाबाद वार्ता से ठीक पहले ईरान ने खेला बड़ा दांव, US की बढ़ी टेंशन!
Apr 10, 2026 | 09:57 PMकौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PMमर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM
बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM













