बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह ने जारी किया BJP का घोषणा पत्र; रोजगार, महिला सुरक्षा और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा दांव

BJP Manifesto West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है।
Amit Shah releases BJP manifesto
अमित शाह (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर राज्य की जनता को लुभाने के लिए बड़ा दांव चला है।

कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया जिसे बीजेपी ने भरोसा पत्र नाम दिया है। इस अवसर पर बीजेपी ने एक नया चुनावी नारा भी दिया भरोसे का शपथ प्रकाश, भय नहीं भरोसा।

रोजगार और महिला सुरक्षा पर फोकस

बीजेपी के इस घोषणा पत्र में राज्य के युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। पार्टी ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो महिलाओं के लिए विशेष आर्थिक मदद और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए भी विशेष पैकेज की घोषणा की जा सकती है जिससे राज्य की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो सके।

प्रधानमंत्री मोदी की 6 बड़ी गारंटियां

इस भरोसा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई 6 प्रमुख गारंटियों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। ये गारंटियां आगामी चुनावों में बीजेपी के प्रचार का मुख्य आधार होंगी।

  • भय मुक्त बंगाल

टीएमसी के शासन में फैले डर को खत्म कर बीजेपी राज्य में भरोसे का माहौल कायम करेगी।

  • जनता के लिए सिस्टम

सरकारी तंत्र को इस तरह सुधारा जाएगा कि वह केवल जनता के हितों के लिए काम करे।

  • न्याय की फाइलें

राज्य में हुए हर घोटाले, भ्रष्टाचार और बेटियों के साथ हुए अन्याय की फाइलों को फिर से खोला जाएगा।

  • भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई

किसी भी स्तर का मंत्री या अधिकारी हो, घोटालेबाजों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • घुसपैठ पर लगाम

शरणार्थियों को उनके सभी हक दिए जाएंगे, जबकि घुसपैठियों को भारत से बाहर निकालने का काम किया जाएगा।

  • 7वां वेतन आयोग

बीजेपी की सरकार बनते ही राज्य के कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।

  • अवैध घुसपैठ और पलायन पर कड़ा रुख

संकल्प पत्र में बीजेपी ने बंगाल की एक बड़ी समस्या, यानी अवैध घुसपैठ और पलायन पर भी अपना रुख स्पष्ट किया है। पार्टी का लक्ष्य अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकना और पलायन कर चुके लोगों के लिए राज्य में ही अवसरों का सृजन करना है। इसके साथ ही किसानों के लिए भी कई महत्वपूर्ण चुनावी वादे किए गए हैं।

मेदिनीपुर में अमित शाह की चुनावी हुंकार

घोषणा पत्र जारी करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह चुनावी रैलियों के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगे। वह दोपहर 3 बजे पश्चिमी मेदिनीपुर के डेबरा स्थित बालिचक भजहरि हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे खड़गपुर सदर के अतुलमोनी स्कूल में उनकी दूसरी बड़ी रैली प्रस्तावित है। इन रैलियों के माध्यम से शाह बीजेपी के संकल्पों को घर-घर तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com