अगले साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा गोवा, एक दशक के बाद मिला मौका

Goa gets nod to host National Games next year Sports minister Govind Gaude
Published on: 
Updated on: 

पणजी: लगभग एक दशक के लंबे इंतजार के बाद गोवा (Goa) को अगले साल राष्ट्रीय खेलों (National Games) की मेजबानी की मंजूरी मिल गई है। राज्य के खेल मंत्री गोविंद गौडे (Sports minister Govind Gaude) ने बुधवार देर रात राज्य विधानसभा में यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि गोवा (Goa) में खेलों की मेजबानी के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा इस साल दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह अवसर प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

गौडे (Sports minister Govind Gaude) ने सदन को बताया, ‘‘गोवा सरकार को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के परामर्श से भारतीय ओलंपिक संघ से एक ईमेल प्राप्त हुआ है कि राज्य 2023 में 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।''

पिछले राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में आयोजित किये गये थे और गोवा को 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी नवंबर 2016 में करनी थी लेकिन विभिन्न कारणों से इन्हें लगातार स्थगित करना पड़ा था। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com