Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्राचीन राम मंदिर में लगी आग, महाराष्ट्र के यावल में हुआ हादसा

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 03, 2024 | 03:13 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

यावल: महाराष्ट्र (Maharashtra) के यावल (Yawal) तालुका के अमोदा गांव में स्थित प्राचीन राम मंदिर (Ram temple) में गुरुवार रात अचानक आग (Fire) लग गई। पूरा मंदिर आग की लपटों में घिर गया। साथ ही मंदिर के ऊपर स्थित जिला बैंक की शाखा भी आग की चपेट में आ गई। रात 2 बजे फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह से बुझाने में कामयाबी हासिल की। गुरुवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर मंदिर में आग लगने की घटना हुई थी। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।

फैजपुर से 5 किमी दूर एक गांव अमोदा में दशकों से भगवान श्रीराम का प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर पूरी तरह से लकड़ी से बना हुआ था। साथ ही इस मंदिर की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक जिला बैंक की शाखा भी है। गुरुवार रात करीब दस बजे इस मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग धधकने लगी, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

इस आग में मंदिर के ऊपर स्थित जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा भी जलकर खाक हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने नागरिकों के साथ मिलकर आग बुझाने का अथक प्रयास किया। फैजपुर, सावदा, रावेर, यावल, भुसावल के करीब आठ दमकल की गाड़ियों ने मिलकर रात दो बजे तक आग को पूरी तरह बुझा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Gautam Adani: हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग रामलला का लिया आशीर्वाद

अयोध्या में रामलला ने भी मनाया मकर संक्रांति का पर्व; अर्पित की गई पतंग, सरयू में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

रावण के वध से पहले क्यों भगवान श्रीराम ने चलाए थे 32 बाण? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

राम मंदिर ध्वज की पहली झलक आई सामने, 161 फीट ऊंची चोटी पर फहराएगा 20 फीट का धर्म ध्वज, देखें तस्वीर

Fire broke out in ancient ram temple in yawal maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2024 | 03:13 PM

Topics:  

  • Ram Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.