Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gautam Adani: हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग रामलला का लिया आशीर्वाद

Gautam Adani: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार के संग फोटो शेयर करते हुए गौतम अदाणी ने लिखा कि आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 02, 2026 | 04:31 PM

परिवार के साथ गौतम अदाणी, (सोर्स- X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gautam Adani at Ayodhya Ram Temple: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इसके साथ ही गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती के मौके पर कहा कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

‘मर्यादा और करुणा के प्रतीक हैं श्रीराम’

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार के संग फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप की 100% टैरिफ की धमकी से भारतीय फार्मा सेक्टर में हड़कंप, सन फार्मा और सिपला के शेयर धड़ाम

अमेरिका ने Hormuz से खींचा हाथ! अडानी की हो गई चांदी, जानें क्या है IMEC प्रोजेक्ट जिससे भारत को होगा फायदा

हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO

सिर्फ तेल नहीं, कंडोम से बीयर तक पर मंडराया संकट! आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ, रोजमर्रा की इन चीजों पर सीधा असर

आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है, और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस… pic.twitter.com/10vH1s26Cy — Gautam Adani (@gautam_adani) April 2, 2026

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।

‘प्रगति के पथ पर आगे बढ़े हमारा देश’

इससे पहले गौतम अदाणी ने भगवान रामलला के दर्शन करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह एक भावुक पल है, एक गर्व का क्षण है। यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

अयोध्या राम मंदिर में परिवार के साथ गौतम अदाणी

यह भी पढ़ें: अनिल अंबानी की मुश्किलें फिर बढ़ीं, 3750 करोड़ के LIC मामले में CBI ने दर्ज किया केस; RCom पर भी गिरी गाज

Gautam Adani ने गुरुकुल का किया दौरा

इसके साथ ही अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी अपने परिवार संग गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों और अध्यापकों से मुलाकात की। यहां गुरुकुल के पदाधिकारियों की ओर से गौतम अदाणी को एक पुस्तक भी भेंट की गई।

Gautam adani visit ayodhya ram temple with family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2026 | 04:31 PM

Topics:  

  • Ayodhaya
  • Business News
  • Gautam Adani
  • Ram Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.