- Hindi News »
- State »
- Farmers In Trouble In Up Due To Weak Monsoon Yogi Called A Meeting
कमजोर मानसून के चलते यूपी में किसानों के सामने संकट, योगी ने बुलाई बैठक
- Written By: अमन दुबे

– राजेश मिश्र
लखनऊ : मानसून (Monsoon) की कमजोरी (Weakness) के चलते उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अधिकांश इलाकों में धान की अगैती फसल बोने वाले किसानों (Farmers) के सामने संकट खड़ा हो गया है। जून के मध्य से लेकर जुलाई के दूसरे सप्ताह तक मानसून ने उत्तर प्रदेश में रंग नहीं दिखाया है। कम बारिश के चलते जहां किसानों के सामने धान की नर्सरी (Nursery) लगाने में दिक्कत खड़ी हुयी वहीं अब रोपाई के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
ट्यूबवेलों को अधिक से अधिक बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए
कमजोर मानसून के चलते खेती किसानी पर आए संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। बैठक में मानसून की बेरुखी से निपटने के उपायों पर काम करने, नहरों में पानी की उपलब्धता बनाए रखने और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्यूबवेलों को बिजली की ज्यादा आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में जूता फैक्ट्री बनी आग का गोला, दमकल के लिए संकरी गलियां बनी रोड़ा, देखते ही देखते खाक हो गए करोड़ों
UP के किसानों को बड़ी राहत: अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे अपना गेहूं
महिला बिल गिरने पर बीजेपी का बड़ा एक्शन आज, लखनऊ में सीएम आवास से विधानसभा तक योगी करेंगे पैदल मार्च
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
इधर मानसून को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि अभी तो एक दो दिन बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन अच्छी जोरदार बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से मानसून को पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है। इस कारण मानसून एक तरह से ठिठका हुआ है।
हालांकि कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इससे प्रदेश में धान के कुल रकबे पर पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा पर अगैती फसल बोने वाले किसानों के लिए मुश्किल जरुर पैदा हो गया है। उनका कहना है कि प्रदेश में ज्यादातर किसान धान की लेट वैरायटी बोते हैं जिसके लिए अभी पर्याप्त समय है। जून के आखिरी सप्ताह में हुयी बारिश के चलते नर्सरी लगाने भर का पानी मिल गया है।
लक्ष्य को पाना मुश्किल दिख रहा है
उत्तर प्रदेश में औसतन 58 से 60 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। बीते साल इसका रकबा मानसून में देरी के बाद भी बढ़कर 60 लाख हेक्टेयर से ज्यादा पहुंच गया था। इस साल भी कृषि विभाग ने इसके 60 लाख हेक्टेयर से ज्यादा होने की उम्मीद लगायी थी। हालांकि बोआई की जो हालात है उसके चलते अभी इस लक्ष्य को पाना मुश्किल दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में बीते साल 260 लाख टन धान का उत्पादन हुआ था जो पिछले कई सालों से अधिक रहा था।
उत्तर प्रदेश में धान का कटोरा कहे जाने वाले बाराबंकी के किसान श्रीष बताते हैं कि नहरों और ट्यूबवेल के सहारे नर्सरी लगायी और रोपाई भी की जा रही है पर फसल के अच्छा होने के लिए बारिश की दरकार है जो अभी तक रुठी हुयी है। उनका कहना है कि बारिश के कमजोर होने की दशा में कृषि विभाग की काला नमक और बासमती जैसे ज्यादा पानी की मांग वाले धान की खेती प्रभावित होगी।
इस बार प्रदेश सरकार ने बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बलरामपुर जिलों में 15,000 हेक्टेयर में काला नमक धान बोने का लक्ष्य रखा था। इसी तरह कई इलाकों में बासमती को लेकर भी बड़ी उम्मीदें थी पर कम बारिश से इनका लक्ष्य पाना मुश्किल होगा।
Farmers in trouble in up due to weak monsoon yogi called a meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गैस संकट: बुकिंग के बाद भी 1 महीने तक इंतजार, एजेंसियों की मनमानी से लोग त्रस्त; हेल्पलाइन भी बेअसर
Apr 22, 2026 | 12:08 PMसाइबर अपराधियों के आगे फेल हुई मुंबई पुलिस, 2 साल में 1800 करोड़ से ज्यादा की ठगी, रिकवरी रेट 10% भी नहीं
Apr 22, 2026 | 12:07 PMधुले की जनता पर आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक, आवास टैक्स के घाव पर मनपा ने छिड़का Ghantagadi Tax का नमक
Apr 22, 2026 | 12:05 PMवैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
Apr 22, 2026 | 12:01 PMनागपुर में सियासी वार: महिला आरक्षण पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 11:59 AMGold-Silver Today: ट्रंप के फैसले से चमका सोना, एक ही दिन में 2000 रूपए की तेजी, चांदी फिर 2.5 लाख पहुंची
Apr 22, 2026 | 11:59 AMPM Kisan की 23वीं किस्त जुलाई में आने की उम्मीद, जानिए किन्हें मिलेगा 2000 रुपये का सीधा लाभ
Apr 22, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM














