- Hindi News »
- State »
- Exhibitors Came To Up International Trade Show Said There Is No One Like Cm Yogi
यूपी के International Trade Show में आए एग्जीबिटर्स बोले, CM योगी जैसा कोई नहीं
- Written By: अनिल सिंह

- एग्जीबिटर्स ने कहा, योगी के शासन कौशल की जितनी तारीफ की जाए कम है
- पारंपरिक कला से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए जितना काम किया, अब तक की सरकारें नहीं कर पाई थीं
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ: ग्रेटर नोएडा (Noida) स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) का आगाज हो गया। प्रदेश भर से आए 2000 से ज्यादा एग्जीबिटर्स ने देश और दुनिया के उद्यमियों के सामने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए। आयोजन में ओडीओपी उत्पाद और पारंपरिक कला से जुड़े उत्पादों की खास धमक दिख रही है। मुरादाबाद की पीतल के बर्तनों पर की गई नक्काशी हो या बनारस के पारंपरिक लकड़ी के खिलौने, मेरठ की क्रिकेट गेंद हो या आजमगढ़ के मिट्टी के बर्तन, देश और दुनिया से आए कारोबारियों को लुभा रहे हैं।
आयोजन में भाग ले रहे एग्जीबिटर्स का कहना है कि योगी के शासन कौशल की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने गरीब और हम जैसे पारंपरिक कला से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए जितना काम किया, प्रदेश की अब तक की सरकारें नहीं कर पाई थीं। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय शो के माध्यम से स्थानीय कलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और कला से जुड़े लोगों के लिए नए मौके खुलेंगे।
पीतल के बर्तन पर नक्काशी के लिए प्रसिद्ध मुरादाबाद के खूब सिंह यादव का कहना है कि इस तरह के आयोजन से पारंपरिक कला का विकास होगा। उन्होंने बताया कि उनके पूरे परिवार का जीविकोपार्जन इसी कला के माध्यम से होता है। विधि से स्नातक करने के बाद भी पारंपरिक कला को ही आय का साधन बनाने वाले यादव ने कहा कि योगीजी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पारंपरिक कलाओं और कलाकारों को काफी प्रोत्साहन मिला है। सही मायने में कहें तो उनके जैसा न पहले कोई मुख्यमंत्री हुआ और न भविष्य में होगा। सरकार की तरफ से आज कई स्किल डेवलपमेंट के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं, जिससे हमें अपने उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग और मार्केटिंग में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शो के माध्यम से विदेशों में अपने उत्पादों को पहुंचाने में मदद मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
UP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
नोएडा की फैक्ट्री में आग का तांडव: 250 जिंदगियों पर गहराया संकट, मची भारी भगदड़
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
पीतल के बर्तन पर नक्काशी- खूब सिंह यादव
बनारसी लकड़ी के खिलौने का स्टॉल लगाने वाले रामेश्वर सिंह भी प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के आयोजन से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में हम जैसे पारंपरिक कला से जुड़े कारीगरों को काफी प्रोत्साहन मिला है। 2014 में लकड़ी के खिलौनों को जीआई टैग मिलने के बाद से इसकी मांग देश ही नहीं दुनिया में भी काफी बढ़ गई है। इस कला से जुड़े लोगों के आय में भी करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार की आसान ऋण योजना के माध्यम से हम जैसे छोटे कारीगरों को भी एक बड़े कारोबारी के रूप में पहचान पाने का हक इसी सरकार ने दिया है।
रामेश्वर सिंह, बनारसी लकड़ी के खिलौने का स्टॉल
काली मिट्टी के बर्तन बनाने की प्राचीन कला को सहेज रही आजमगढ़ की रीता प्रजापति ने बताया कि योगी सरकार पारंपरिक कलाओं को जीवित रखने और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए कई बेहतर कदम उठा रही है। कोरोना जैसी भयंकर महामारी के मुश्किल दौर में भी सरकार ने उनके परिवार को इलेक्ट्रॉनिक चाक और मिट्टी घोलने की मशीन दी थी। इस तरह के आयोजन से उन्हें अपनी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का मौका मिल रहा है।
मिट्टी के बर्तन बनाती रीता प्रजापति
बिजनौर के कारोबारी मोहम्मद मतलूब कहते हैं कि पूर्व की सरकार की तुलना में योगी सरकार पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान दे रही है। प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो हम जैसे छोटे कारीगरों की मदद के लिए भी कई सारे कदम उठा रही है।
Exhibitors came to up international trade show said there is no one like cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
West Asia Aviation Crisis: दुबई में विमानों की लैंडिंग रुकी, एयर इंडिया ने शुरू कीं 44 विशेष उड़ानें
Mar 17, 2026 | 10:34 AMOscar 2026: धर्मेंद्र को ऑस्कर में नहीं मिली श्रद्धांजलि, विवाद बढ़ने पर सामने आई AMPAS की सफाई
Mar 17, 2026 | 10:32 AMमुलुंड स्टेशन पर दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी को चलती ट्रेन के आगे धक्का दिया
Mar 17, 2026 | 10:32 AMHormuz Crisis: भारतीय जहाजों की रिहाई के बदले ईरान ने भारत के सामने रहीं ये मांगें
Mar 17, 2026 | 10:31 AMमुंबई BMC में महिला-बाल और विधि समिति के पदों पर बिना मुकाबले चुनाव, शिवसेना-बीजेपी का वर्चस्व
Mar 17, 2026 | 10:24 AMचुनाव से पहले BJP में ‘गृहयुद्ध’? बाहरी नेता को टिकट देने पर भड़के कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय में की तोड़फोड़
Mar 17, 2026 | 10:24 AMनाइजीरिया में एक के बाद एक कई बम धमाके, दर्जनों लोगों की मौत, 200 से ज्यादा बुरी तरह घायल- VIDEO
Mar 17, 2026 | 10:23 AMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM














