Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैं भागा नहीं, भगाया गया, ड्रग्स माफिया पाटिल का खुलासा, शिंदे गुट के दो मंत्री फंसे

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 18, 2023 | 06:28 PM

ड्रग माफिया ललित पाटिल

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 2  अक्टूबर को अस्पताल से हुआ फरार
  • दादा भुसे और देसाई का करो नार्को टेस्ट
  • मास्टर माइंड का खुलासा हो
  • अब कई लोगों के मुंह बंद हो जाएंगे
मुंबई: ड्रग्स माफिया (Drugs mafia) ललित पाटिल (Lalit Patil) की गिरफ़्तारी से राज्य के शिंदे सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है। पुणे के ससून अस्पताल से फरार होने वाले इस आरोपी को मुंबई की साकी नाका पुलिस ने  मंगलवार की रात चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। ड्रग्स के एक मामले में साकी नाका पुलिस को भी पाटिल की तलाश थी। वहीं जब बुधवार की सुबह पाटिल को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया तो उसने मीडिया के सामने कहा कि वह भागा नहीं था, बल्कि भगाया गया (Chased Away) था।
 
उसने यह भी कहा कि पुलिस चाहे तो मेरा नार्को टेस्ट कर सकती है। उसने कहा कि पुणे पुलिस से मेरी जान को खतरा है। पाटिल के इस बयान कई राजनेता, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, हॉस्पिटल के स्टाफ और कई डॉक्टर भी संदेह के घेरे में आ गए है। बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार पाटिल को भगाने के बाद उसके रहने, खाने-पीने और  यात्रा की व्यवस्था किसने की थी। आखिर वह कौन है, जो पाटिल को शह दे रहा था। 
 
2  अक्टूबर को अस्पताल से हुआ फरार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ललित पाटिल को 2020 में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किए गए करोड़ों रुपये के मेफेड्रोन (एमडी-ड्रग्स) रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह 2020 से न्यायिक हिरासत में था। जून 2021 में हर्निया और तपेदिक के इलाज के लिए उसे पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह 2 अक्टूबर को भाग गया था। इसके बाद से पुलिस की भूमिका के साथ-साथ शिंदे गुट के मंत्रियों पर सवाल उठ रहे थे। 
दादा भुसे और देसाई का करो नार्को टेस्ट
उद्धव ठाकरे की पार्टी के उपनेता सुषमा अंधारे ने पाटिल के अस्पताल से भाग जाने के बाद शिंदे गुट के कैबिनेट मंत्री दादा भुसे और शभुराजे देसाई को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ड्रग्स माफिया को भगाने के पीछे इन दो मंत्रियों का हाथ है। पाटिल के बयान के बाद सुषमा की भविष्यवाणी सच होती दिखाई पड़ रही है।अंधारे ने इन दोनों मंत्रियों का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है। हालांकि दोनों मंत्रियों ने पाटिल को भगाने में अपनी किसी भी भूमिका से इंकार किया है। 
 
मास्टर माइंड का खुलासा हो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नाना पटोले ने कहा, ड्रग्स के काले कारोबार का ललित पाटिल तो सिर्फ एक मोहरा है, असली मास्टरमाइंड कौन है। इसका खुलासा होना जरूरी है। राज्य की शिंदे-फडणवीस-अजीत (ईडीए) सरकार महाराष्ट्र की युवा पीढ़ी को नशे की लत में झोंक कर उन्हें बर्बाद करने का पाप कर रही है। पिछले दिनों नासिक और सोलापुर समेत कई शहरों से ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई है। बिना राजनीतिक आशीर्वाद के इस धंधे को अंजाम नहीं दिया जा सकता है।  
  
अब कई लोगों के मुंह बंद हो जाएंगे
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ललित पाटिल पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। इससे कई लोगों के मुंह बंद हो जाएंगे। हमारी सरकार ने पुलिस को ड्रग्स रैकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिए हैं। इसके मुताबिक पुलिस बल की सभी इकाइयों ने काम करना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस को नासिक में एक दवा फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उस फैक्ट्री पर छापा मारा। ऐसे काम करने वाले लोगों के खिलाफ जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पाटिल की गिरफ़्तारी के बाद नशे का एक बड़ा नेटवर्क जरूर सामने आएगा। मुझे कुछ अहम जानकारी मिली है कि लेकिन मैं तुरंत मीडिया के साथ शेयर नहीं कर सकता हूं। मैं आपको उचित समय पर सब कुछ बताऊंगा। इतना तय है कि इस ऑपरेशन के माध्यम से हम एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश जरुर होगा।  
 

Drugs mafia lalit patil admitted in court that he was chased away

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2023 | 06:28 PM

Topics:  

  • Drugs Mafia

सम्बंधित ख़बरें

1

भारत-रूस देखते रह गए… इस देश के राष्ट्रपति ने ट्रंप को किया चैलेंज, US ने रखा 400 करोड़ का इनाम

2

केसर की क्यारी में ISI की ना’पाक चाल, टेरेरिज्म के साथ घाटी में इस नए हथियार से मचा रहा तबाही

3

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कानपुर से किडनैप हुए ड्रग माफिया को छुड़ाया, 8 गिरफ्तार

4

UAE से भारत लाया गया ड्रग माफिया कुब्बावाला मुस्तफा, सांगली में थी फैक्ट्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.