भारत-रूस देखते रह गए… इस देश के राष्ट्रपति ने ट्रंप को किया चैलेंज, US ने रखा 400 करोड़ का इनाम
Venezuela News: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर 420 करोड़ रुपये का इनाम रखा है, जिस पर मादुरो ने ट्रंप को चुनौती दी कि वह आएं और उन्हें मिराफ्लोरेस में गिरफ्तार करके दिखाएं।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप, निकोलस मादुरो (फोटो- सोशल मीडिया)
Venezuela President Challenge Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में हैं। चाहे भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाना हो या फिर धमकी देने के बावजूद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मीटिंग करना। हालांकि, ट्रंप अपना सबसे बड़ा दुश्मन भारत या रूस को नहीं, बल्कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो मोरोस को मानते हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए उन्होंने 400 करोड़ का इमाम रखा है।
इसी बीच मादुरो मोरोस ने सोमवार को ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन को चैलेंज दिया है कि वो उन्हें पकड़ के दिखाए। मोरोस ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि, मुझे गिरफ्तार करने आओ, मैं यही मिराफ्लोरेस (राष्ट्रपति भवन) में तुम्हारा इंतजार करूंगा। देर मत करना कायरों। मोरोस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोरोस के सिर पर 400 करोड़ का इनाम
अमेरिका ने इसी महीने 7 अगस्त को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर 50 मिलियन डॉलर (करीब 420 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया। इसके साथ ही, मादुरो से जुड़ी 700 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति भी जब्त कर ली गई है, जिसमें दो प्राइवेट जेट शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
Ya vieron esto ?👇 El dictador Nicolás Maduro es un cobarde cínico Cuál hombre de a pie es, si se ha robado a Venezuela ? este miserable tiene que pagar en una cárcel aislado Será fiesta continental el día que lo capturen Confirmen 🙋 pic.twitter.com/hUhNf1spvd — Luis Aníbal Rincón Arguello. ® 🇨🇴 (@Rincon001A) August 9, 2025
ट्रंप प्रशासन ने मादुरो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ड्रग तस्करी में शामिल हैं और ड्रग कार्टेल के साथ मिलकर अमेरिका में फेंटानाइल मिश्रित कोकीन भेजने की साजिश रच रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो के पास करीब 7 टन कोकीन है, जिसे अमेरिका भेजने की योजना बनाई जा रही है।
अमेरिका को मिलेगा करारा जवाब
मादुरो ने राजधानी कराकस में सैन्य प्रमुखों और नेताओं की मौजूदगी में अमेरिका को उसके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करने की कड़ी चेतावनी दी। मादुरो ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की, तो उन्हें ऐसा जवाब मिलेगा जो अमेरिकी साम्राज्य के अंत का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें: साउथ कोरिया से लश्कर आतंकी गिरफ्तार, पहचान बदलकर रहा था नौकरी, 2008 मुंबई हमले में था शामिल
वहीं सेना प्रमुख डोमिंगो हर्नांडेज लारेज ने भी मादुरो का समर्थन करते हुए कहा कि वेनेजुएलाई सेना राष्ट्रपति के साथ खड़ी है। उन्होंने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा, “अमेरिका हमारे राष्ट्रपति के सिर पर इनाम रखकर उसे किसी हॉलीवुड की वेस्टर्न फिल्म जैसा बना रहा है, जो हमारे देश और सेना का अपमान है।
