- Hindi News »
- State »
- Dr Manik Saha Will Be The New Chief Minister Of Tripura The Decision Taken In The Meeting Of The Legislature Party
डॉ. माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
- Written By: रवि शुक्ला

अगरतला: त्रिपुरा (Tripura) ने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। डॉ. माणिक साहा (Dr. Manik Saha) राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शनिवार को बिप्लब देव (Biplav Dev) के इस्तीफा देने के बाद साहा को राज्य का अगला मुखिया चुना गया है। पेशे से दांतो के डॉक्टरों रहे साहा भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) के बड़े नेताओं में शामिल किया जाता है। वर्तमान में वह प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले महीने वह राज्यसभा का चुनाव जीतकर ऊपरी सदन के सदस्य बने हैं।
साहा के मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “श्री माणिक साहा जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा।”
श्री @DrManikSaha2 जी को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा।#Tripura pic.twitter.com/b6qKAKPd5m — Bhupender Yadav (मोदी का परिवार) (@byadavbjp) May 14, 2022
दोपहर को तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौपा। वहीं बाहर निकलने पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “राज्य में भाजपा का आधार मजबूत करने के लिए मुझे विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। मुझे आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री की स्थिति में रहने के बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता (पार्टी कार्यकर्ता) के रूप में काम करना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करना पड़ा भारी, BJD ने 6 विधायकों को पार्टी से किया सस्पेंड
केरल चुनाव 2026: ‘अब राज खुल चुका है’, क्या है CPI(M) और BJP का गुप्त समझौता? केसी वेणुगोपाल ने लगाए आरोप
West Bengal Election 2026: ईद पर ममता बनर्जी ने शेयर किया वीडियो, एसआईआर को लेकर रखी बात; जानें क्या कहा?
हिमाचल प्रदेश बजट में बड़ा झटका! 3,586 करोड़ की कटौती, जानें सुखविंदर सिंह सुक्खु ने क्या कहा?
बिप्लब देव को फिर प्रदेश अध्यक्ष की कमान
डॉ.माणिक को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद बिप्लब देव को फिर से राज्य का भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन में अच्छी पकड़ को देखते हुए केंद्रीय आलाकमान उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दे सकता है। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भी देव प्रदेश अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी।
Dr manik saha will be the new chief minister of tripura the decision taken in the meeting of the legislature party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल के पास है माँ विजयासन देवी का भव्य धाम, भक्तों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी
Mar 21, 2026 | 10:05 PMईद पर छलका जरीन खान का दर्द, मां की तबीयत और दुनिया की हालत से टूटीं एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर कही ये बात
Mar 21, 2026 | 10:01 PMलड़के से लड़की बनने का सफर आसान नहीं… जेंडर सर्जरी के बाद अनाया बांगर ने शेयर किया भावुक पोस्ट
Mar 21, 2026 | 10:01 PMबोरीवली में तीन दिवसीय ‘मिलेट महोत्सव’ का शानदार आगाज़, अब पूरे महाराष्ट्र में गूंजेगी ‘श्री अन्न’ की धूम
Mar 21, 2026 | 10:01 PMईरान जंग नेतन्याहू का ‘रक्षा कवच’? समझिए कैसे यह युद्ध इजरायली पीएम के मुश्किलों का है ‘मास्टरस्ट्रोक’
Mar 21, 2026 | 09:57 PM‘शादी में नहीं बुलाया…?’ नन्हीं फैन की शिकायत पर पिघले रश्मिका-विजय, घर बुलाकर खिलाए लड्डू
Mar 21, 2026 | 09:44 PMFinancial Year 2026: पोर्टफोलियो में सुधार के लिए इन बड़ी गलतियों से बचें, मिलेगा बेहतर रिटर्न
Mar 21, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM














