रामधारी सिंह "दिनकर" जी की पुण्यतिथि के अवसर पर द पुअर थिएटर कंपनी द्वारा आयोजित की गई नाट्य प्रस्तुति

Ramdhari Singh Dinkar Death anniversary
रामधारी सिंह "दिनकर" जी की पुण्य तिथि
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: रामधारी सिंह "दिनकर" (Ramdhari Singh Dinkar Death anniversary) की कालजयी रचना "रश्मिरथी" निर्देशक हरीश हरिऔध का मंचन 24 अप्रैल 2024 को वेदा ब्लैक बॉक्स, वेदा फैक्टरी आराम नगर पार्ट 2, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में सम्पन्न हुआ। इस पूरे खंड काव्य को श्री हरीश हरिऔध ने अपने एकल अभिनय से सारे दर्शक को 1 घंटा 15 मिनट तक बांधे रखा। दर्शक कर्ण के चरित्र के साथ घटित घटनाक्रम में डूबे रहे।

लाइव संगीत सदा मुलिक ने किया,पार्ष संगीत श्री आशीष कुलकर्णी जी ने किया, मंच व्यवस्था आशुतोष दुबे का था एवं प्रकाश परिकल्पना श्री संजय सोनू जी का था जो पूरे मंचन में आकर्षण बना रहा।

मंच संचालन श्री जयंत गाडेकर जी ने किया । इन्होंने 2011 में सुरभि की स्थापना से अवतक की रंगमंचीय गतिविधि के बारे में विस्तार से बताया और दर्शकों को अपनी संचालन क्षमता से थोड़ा थोड़ा गुदगुदाते रहे।

द पुअर थिएटर कंपनी मुंबई के श्री दुर्गेश कुमार , श्री हिमांशु तलरेजा ने इस अवसर पर प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री संजय मिश्रा , श्री विनीत कुमार , श्री हेमंत पांडेय , श्री श्याम पाठक , श्री विनीत शर्मा, श्री दीपराज राणा सभी अतिथियों का स्वागत किया। और इस अवसर पर सभी अतिथियों ने सुरभि के सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया ।

ज्ञात हो पिछले 15 अप्रैल 2024 को "नट रंगभूमि थिएटर सोसाइटी मुम्बई द्वारा भी इसकी पहली प्रस्तुति इसी जगह पर आयोजित की गई थी जिसके मुख्य अतिथि सीने अभिनेता श्री दीपक काज़ीर केजरीवाल और श्री रवि झांकल जी थे।