- Hindi News »
- State »
- Crop Insurance Scheme Is No Less Than A Boon For Farmers In Up
UP में किसानों के लिए वरदान से कम नहीं है फसल बीमा योजना
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
गोरखपुर: पूरे देश का पेट भरने वाले अन्नदाता किसानों (Farmers) के पसीने की हरेक बूंद अनमोल है। किसी कारणवश यदि उसके पसीने से सिंचित फसल को नुकसान हो जाए तो उसकी आर्थिक और आत्मीय पीड़ा पर भरपूर सहायता के मरहम का नाम है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana )। प्रदेश में वर्ष 2021-22 के खरीफ सीजन 2021 में इस योजना के तहत 21.60 लाख किसानों द्वारा बीमा कराया गया था। इनमें से मार्च 2022 तक 7.02 लाख किसानों को 654.85 करोड़ रुपए की फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जा चुका है। अकेले गोरखपुर (Gorakhpur) में खरीफ सीजन में 21801 किसानों को 13 करोड़ 59 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति प्राप्त हुई है।
अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन करने के साथ डबल इंजन की सरकार फसलों को हुए नुकसान की भरपाई भी करती है। खेती में किसान और उसके परिवार के परिश्रम को कीमत में तब्दील नहीं किया जा सकता। उसकी प्रत्याशा खूब अन्न उपजाने की होती है। पर कई बार अतिवृष्टि, आंधी, तूफान, पाला, बर्फबारी, ओलावृष्टि, आग और कीटों के प्रकोप से उसकी मेहनत और खेती की लागत बेकार हो जाती है।
पीएम मोदी ने की थी योजना की शुरुआत
आपदा में नष्ट किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति करने और किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की। इस योजना ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की इस योजना को यूपी के सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर लागू किया है। पीएम फसल बीमा योजना में ऋणी कृषक अनिवार्य रूप से और अन्य किसान स्वैच्छिक आधार पर शामिल किए गए हैं। प्रीमियम मद में किसान की देयता को खरीफ फसल में अधिकतम दो प्रतिशत और रबी फसल में अधिकतम 1.5 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। नकदी और औद्यानिकी फसलों के लिए प्रीमियम मद में कृषक की देयता अधिकतम पांच प्रतिशत है। किसान द्वारा वहन किए जाने वाले प्रीमियर अंश से अधिक और वास्तवित प्रीमियर दर के अंतर की समस्त धनराशि को अनुदान के रूप में केंद्र और राज्य द्वारा बराबर वहन किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
शादी के नाम पर 30 लाख की चपत! 25 परिवारों को बर्बाद करने वाले फर्जी IAS की तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस
3074.60 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया
योगी सरकार के अबतक के कार्यकाल में कुल 281.25 लाख बीमित किसानों द्वारा फसलों का बीमा कराया गया, जिसमें 27.59 लाख कृषकों को 3074.60 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है। इसमें खरीफ सीजन 2021 में 7.02 लाख किसानों को 654.85 करोड़ रुपए की फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान भी शामिल हैं। गोरखपुर में 2021 खरीफ सीजन में 55481 किसानों ने फसल बीमा कराया जिनमें से 21801 को 13 करोड़ 59 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान प्राप्त हुआ। पूरे प्रदेश में रबी 2021-22 में 19.90 लाख कृषकों द्वारा फसल बीमा कराया गया है। इनमें से 46828 गोरखपुर के हैं। रबी सीजन में किसानों द्वारा क्लेम प्रक्रियाधीन है।
Crop insurance scheme is no less than a boon for farmers in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














