- Hindi News »
- State »
- Complete The Gas Pipeline Work Before December 1 Said Union Minister Of State For Finance Dr Bhagwat Karad
1 दिसंबर से पहले गैस पाइपलाइन का काम पूरा करें: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर: छत्रपति संभाजीनगर महानगर में गैस पाइपलाइन का कार्य (Gas Pipeline Work) प्रगति पर है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड (Dr. Bhagwat Karad) ने आज निर्देश दिया कि अहमदनगर जिले के श्रीगोंदा, अहमदनगर, नेवासा फाटा, गंगापुर, वालूज के रास्ते महानगर में आने वाली गैस पाइपलाइन का काम 1 दिसंबर (December 1) 2023 से पहले पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गैस पाइपलाइन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए वह हरसंभव सहयोग करेंगे।
डॉ. कराड ने कलेक्टर कार्यालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक कर गैस पाईप लाईन के कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडे, अपर कलेक्टर अरविंद लोंखडे, निवासी डिप्टी कलेक्टर जनार्दन विधाते, जिला आपूर्ति अधिकारी वर्षारानी भोसले, भारत पेट्रोलियम के सचदेव सहित गैस पाइपलाइन प्रणाली के अधिकारी उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदनगर जिला कलेक्टर सिद्धाराम सालीमठ सहित अहमदनगर जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। डॉ. कराड ने कहा, हमारे महानगर में जल्द ही गैस लाइन आएगी। इस कार्य का उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे। पाइपलाइन से मिलने वाली गैस सिलेंडर में मौजूदा गैस से कम दाम पर मिलेगी। यह गैस पर्यावरण के अनुकूल है। साथ ही अगर गैस लीक होती है तो वह तुरंत हवा में घुल जाती है। यह गैस 30 से 35 फीसदी तक सस्ती होने वाली है। उन्होंने गैस पाइपलाइन की महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए राजस्व प्रशासन, महानगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग, महावितरण सहित संबंधित तंत्र को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
लोगों को उम्मीद है कि हमारे महानगर में जल्द से जल्द गैस आएगी। इसलिए लोगों की इस अपेक्षा को पूरा करने के लिए व्यवस्थाओं को अपने काम में तेजी लानी होगी। 1 दिसंबर 2023 के अंदर कार्य पूरा करने की योजना बनायी जाये। उन्होंने कहा कि गैस पाइपलाइन के कामकाज को लेकर वे हर 15 दिन में समीक्षा बैठक करेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर काम में किसी भी तरह की दिक्कतें आती है तो उन्हें दूर करने में वे अपना पूरा सहयोग देंगे। गोदावरी नदी के पात्र में एचडीडी मशीन के जरिए गैस पाइपलाइन का काम चल रहा है। उन्होंने सिस्टम को 1300 मीटर क्रॉसिंग के इस काम को नवंबर के अंत तक पूरा करने का भी निर्देश दिया।
छत्रपति संभाजीनगर के कलेक्टर आस्तिककुमार पांडे तथा अहमद नगर के कलेक्ट सिद्धाराम सालीमठ ने गैस पाइपलाइन कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गैस पाइपलाइन के काम को समय से पहले पूरा करने के लिए वह लगातार समीक्षा करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती मनपा को नई आयुक्त वर्षा लड्ढा; सौम्या शर्मा चांडक से संभाला पदभार, सर्वांगीण विकास का संकल्प
Indian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
खाड़ी संकट का रसोई पर वार; विदेशी युद्ध से देश में खाद्य तेल 20 रुपये तक महंगा; कंपनियों ने घटाया पैकेट का वजन
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
Complete the gas pipeline work before december 1 said union minister of state for finance dr bhagwat karad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














