Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आतिफ असलम के नए गाने पर भड़की बीजेपी, सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 18, 2023 | 06:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
मुंबई: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम (Atif Aslam) के नए गाने का भारतीय जनता पार्टी (BJP) की फिल्म विभाग ने कड़ा विरोध किया है। दरअसल, बीते 12 सितंबर को यूनिवर्सल म्यूजिक के लेबल ‘वीवायआरएल’ (VYRL) ने ‘जाने जा’ नाम से एक गाना रिलीज किया जिसे आतिफ ने गाया है। ये गाना असल में किशोर कुमार के गीत ‘जाने जा’ का रीक्रिएटेड वर्जन है। 
 
ज्ञात हो कि 12 सितंबर को जम्मू कश्मीर का अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए। दुर्भाग्य से इस गाने को भी उसी दिन रिलीज किया गया जिसे लेकर बीजेपी मुंबई की फिल्म विभाग ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लेकर म्यूजिक कंपनी के खिलाफ विरोध जताते हुए सांताक्रूज पुलिस स्टेशन (Santacruz police station) में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
 

कला का विरोध नहीं
इस पूरे मामले पर बात करते हुए बीजेपी फिल्म विभाग की वाइस प्रेसिडेंट हेनल मेहता ने नवभारत से कहा, ‘हमने यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। हमारा विरोध कला के प्रति नहीं है। लेकिन हमारे देश के जवानों के साथ हम मजबूती से खड़े हैं। 

 
हमारे देश की सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस अनंतनाग में आतंकी हमलों से जूझ रही हैं और यहां इस प्रकार से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारे विरोध के बाद मुझे जानकारी मिली कि म्यूजिक कंपनी ने उस गाने को इंटरनेट से हटा दिया है। हमें समझना होगा कि हमारे देश हित के खिलाफ हम किसी भी तरह की चीज को बढ़ावा नहीं दे सकते हैं।’

 

सम्बंधित ख़बरें

नितिन गडकरी का ‘नागपुर मॉडल’, वाठोड़ा में भरी चुनावी हुंकार, बोले- 2 साल में साफ होगी नाग नदी

Maharashtra: मालाड एरंगल यात्रा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, BEST की स्पेशल बस सेवा

निशानेबाज: महापालिका राजनीति का झमेला, अंबरनाथ में बीजेपी का खेला

उद्धव ठाकरे का फडणवीस पर तीखा प्रहार: ‘मैं मराठी और हिंदू दोनों हूं, भाजपा क्यों कर रही है बंटवारे की राजनीति?

Bjp lodged complaint in santacruz police station on new song of atif aslam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2023 | 06:11 PM

Topics:  

  • Bhartiy Janta Party
  • BJP
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.