भारत में 2090 तक हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे? नासिक धर्मांतरण मामले पर BJP गोपीचंद पडलकर का बड़ा दावा
Nashik IT Company Case: नासिक की एक IT कंपनी में महिलाओं के यौन शोषण और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधायक गोपीचंद पडलकर ने इसे एक बड़ी साजिश बताते हुए कड़ी जांच की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gopichand Padalkar On Nashik IT Company Case: नासिक के मुंबई नाका पुलिस थाना क्षेत्र में एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी से जुड़ा महिलाओं के यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि कंपनी के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाया। उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाकर यौन शोषण, आर्थिक उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। यह घटनाएं पिछले कुछ वर्षों से चल रही थीं। एक पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला उजागर हुआ और इसके बाद 9 और शिकायतें सामने आई हैं।
विधायक गोपीचंद पडलकर का तीखा हमला
इस पूरे मामले पर भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि नासिक में जो घटना हुई है, क्या वह हर कंपनी में हो रही है? नासिक कोई बड़ा आईटी हब नहीं है, जबकि पुणे में अधिक आईटी कंपनियां हैं। इसलिए अन्य जगहों पर भी ऐसे मामले हो रहे हैं या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने नासिक पुलिस की सराहना की और परिवारों से अपील की कि वे अपनी बेटियों पर ध्यान रखें-वे कहां जा रही हैं, किसके साथ जा रही हैं, इस पर नजर रखें। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है और मुख्यमंत्री स्वयं इस पर नजर रख रहे हैं।
2090 तक हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे: पडलकर
गोपीचंद पडलकर ने आगे दावा किया कि अहिल्यानगर में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाई थी। नासिक के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि 2090 तक हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। कश्मीर में 100 साल पहले ऐसा ही हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 की जनगणना के बाद भारत में मुस्लिम समाज की जनसंख्या सबसे अधिक हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सभी मुसलमानों के बारे में नहीं बोल रहे, बल्कि उन लोगों के बारे में कह रहे हैं जो ‘भारत माता की जय’ या ‘वंदे मातरम’ नहीं कहते।
सम्बंधित ख़बरें
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
Akola News: आरक्षण के उपवर्गीकरण पर अकोला में मंथन, आंबेडकर के विचारों पर दिया गया जोर
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने किया महाराष्ट्र के पहले CBSE जिला परिषद स्कूल का उद्घाटन, जानें खूबियां
कांग्रेस-एनसीपी के हिंदू नेताओं से गंभीरता बरतने की अपील
भाजपा विधायक पडलकर ने कहा कि नासिक आईटी कंपनी मामले में एचआर अधिकारी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। यह देखना जरूरी है कि कहीं उसकी लापरवाही तो नहीं थी। एक युवक का धर्मांतरण किया गया, जो गंभीर मामला है। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हिंदू नेताओं को भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। कंपनी में ‘जिहादी तत्व’ हैं या नहीं, उनकी डिग्रियां असली हैं या नहीं-इसकी भी जांच होनी चाहिए।
